Virat Anushka Controversy: Virat Kohli और Anushka Sharma आज के समय के सबसे मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। क्रिकेट हो या फिल्मी दुनिया, दोनों के Fan following देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। जब भी यह जोड़ी कहीं दिखाई देती है, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित हो जाते हैं। एयरपोर्ट, होटल या किसी धार्मिक जगह पर, हर जगह उनके चाहने वाले मौजूद रहते हैं।
हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया जब विराट और अनुष्का भारत लौटे और एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक वीडियो में देखा गया कि दोनों काफी जल्दी में थे। इसी दौरान एक विशेष रूप से विकलांग बच्चा विराट के पास फोटो लेने के लिए आया। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे तुरंत हटा दिया और विराट सीधे गाड़ी में बैठ गए। अनुष्का भी उनके पीछे-पीछे कार में बैठ गईं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बहुत से लोगों ने इस पर अपनी राय बना ली। कई लोगों को लगा कि विराट ने उस बच्चे को नजरअंदाज किया और उनका व्यवहार ठीक नहीं था। देखते ही देखते यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया पर criticism की बाढ़ आ गई।
Virat Anushka Controversy: Social Media पर भड़का Fans का गुस्सा और सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ लोगों ने विराट को घमंडी बताया तो कुछ ने कहा कि एक बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए था। कई यूजर्स ने लिखा कि विराट चाहें तो दो सेकंड रुककर बच्चे से “हाय” ही कह सकते थे। लोगों का कहना था कि इतनी छोटी सी बात से किसी का दिन बन सकता है।
Virat Anushka Controversy: क्या थी वीडियो की सच्चाई ?
वहीं कुछ लोगों ने यह भी समझाने की कोशिश की कि हर वीडियो के पीछे की सच्चाई वही नहीं होती जो दिखाई देती है। एयरपोर्ट पर अक्सर सुरक्षा कारणों से जल्दी गाड़ी में बैठना पड़ता है। कई बार सेलिब्रिटी खुद नहीं बल्कि उनकी सिक्योरिटी ऐसा फैसला लेती है। विराट और अनुष्का दोनों ही कई बार यह कह चुके हैं कि वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, खासकर सफर के दौरान।
यह भी सच है कि सोशल मीडिया पर किसी को जज करना बहुत आसान हो गया है। कुछ सेकंड के वीडियो के आधार पर किसी के पूरे स्वभाव पर सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। विराट कोहली इससे पहले भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं, चाहे बात मैदान की हो या निजी जिंदगी की।
Also Read: Ishan Kishan की तूफानी कप्तानी, Jharkhand को पहली बार फाइनल में मिली जगह
