न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे व टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों अपने-अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें धोनी का एक बेहद मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में साक्षी भी नजर आ रही हैं और वे धोनी से डांस करने को कहती हैं। इस वीडियो में धोनी फिल्म ‘देसी ब्वॉयज’ के गाने ‘झक मारके’ की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने की धुन बजते ही धोनी नाचने लगते हैं। हालांकि, पहले धोनी थोड़ा शर्माते हैं, लेकिन फिर साक्षी के कहने पर नाचने लगते हैं।
उन्हें नाचता देख साक्षी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती। वीडियो के आखिर में धोनी मटकते हुए कैमरा के पास चले आते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लगातार देखा जा रहा है और शेयर किया जा रहा है।
A post shared by Cricket Shots® (@cricketshots) on Nov 8, 2017 at 9:42am PST
बता दें कि कुछ दिन पहले दिवाली पर धोनी ने परिवार के साथ पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा की लाइव परफॉर्मेंस का लुत्फ भी उठाया था। इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुआ था।
A post shared by Cricket Slays(28k) (@cricket_slays_) on Oct 19, 2017 at 11:28pm PDT
साक्षी अक्सर धोनी और जीवा के वीडियो अपलोड करती रहती हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले धोनी अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते नजर आए थे।
#belgiummalinois #sam ‘s mirroring talent ! ??? @mahi7781
A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on Oct 4, 2017 at 6:41am PDT