वीडियो:महिला दिवस पर अनुष्का शर्मा को पति विराट कोहली ने इस खास अंदाज में दी बधाई

By Desk Team

Published on:

8मार्च यानि की आज के दिन पूरे देश भर में महिलाओं के सम्मान में विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि विश्व महिला दिवस के इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ऑफिशियल अकांउट पर पत्नी अनुष्का शर्मा समेत देश-विदेश की सभी महिलाओं को कुछ खास अंदाज में बधाई दी है।

विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है। विराट ने जो वीडियो शेयर की है उस पर कैप्शन में लिखा है किसी एक महिला को टैग करिए जो एक्स्ट्राऑर्डिनरी हो। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को टैग किया है।

वीडियो में विराट कोहली सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं, “महिला और पुरुष कैसे समान नहीं होते, मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो। सच्चाई तो यह है कि महिलाओं के साथ यौन शोषण, घरेलू हिंसा, विरोध के खिलाफ धमकी और लिस्ट में और भी बहुत चीजें शामिल हैं। इन सब के बावजूद भी महिलाएं आगे बढ़ती हैं और अपनी जिंदगी में चमक हासिल करती हैं। अभी भी आप सोचते हैं कि क्या वह बराबर नहीं हैं। वे लोग बराबर से कहीं ज्यादा बेटर हैं।”

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इटली में प्राइवेट वेडिंग की थी, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। साउथ अफ्रीका में हनीमून मनाने के बाद दोनों काम पर कुछ महीनों के बाद लौट आए थे।

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ को लेकर बिजी हैं। फिल्म में अनुष्का के साथ वरुण धवन भी नजर आएंगे।

अनुष्का और विराट एक-दूसरे के काम को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर तारीफ करते रहते हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की सेंचुरी पूरे करने पर सोशल मीडिया पर वाट अ गॉय कैप्शन शेयर किया था, वहीं विराट कोहली ने भी ट्विटर अकाउंट पर अनुष्का की फिल्म ‘परी’ के ट्रेलर को शेयर करते हुए अनुष्का के अभिनय की तारीफ की थी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ