युवराज के प्यार में किसी भी हद तक जाने को तैयार थी यह एक्ट्रेस

By Desk Team

Published on:

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत साल 2003 में फिल्म कयामत के साथ कि थी। इस फिल्म में नेहा के साथ अजय देवगन भी थे। नेहा ने इस फिल्म के बाद फिल्म जूली में अपने बोल्ड और ग्लैमरस अदाओं से सबको अपना दीवाना बना दिया था।

अब तो नेहा वैसी फिल्में करने से अपने आपको बचाती हैं। नेहा धूपिया 37 साला की हैं और इनके अफेयर्स के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। नेहा धूपिया का अफेयर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी चला था।

ऋत्विक भट्टाचार्य

नेहा धूपिया का सबसे पहला अफेयर नेशनल लेवल स्क्वैश प्लेयर ऋत्विक भट्टाचार्य से भी हुआ था। नेहा का जब कैरियर शुरू हुआ था तभी उन्होंने ऋत्विक को डेट किया था।

नेहा और ऋत्विक लगभग 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2010 में यह दोनों अलग हो गए और उसके बाद नेहा ने इंटरव्यू में खुद के वापस सिंगल होने की बात बताई थी।

युवराज सिंह

नेहा धूपिया का साल 2014 में क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था। नेहा बॉलीवुड की एक्टर और सिंगर सोफी चौधरी की बर्थडे पार्टी में युवराज सिंह से उनकी मुलाकात हुई थी।

सोफी की बर्थडे पार्टी के बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें आनी शुरू हो गईं थीं। नेहा ने बाद में इस खबर को अफवाह बताया था और फिर युवराज ने हेजल कीच से शादी कर ली थी।

जेम्स सिल्वेस्टर

नेहा एक अमेरिकन डेंटिस्ट जेम्स सिल्वेस्टर को भी डेट कर चुकी हैं। कहा तो ये भी जाता है कि नेहा के लिए जेम्स मुंबई तक शिफ्ट हो गए थे। नेहा उन्हें प्यार से जिमी बुलाती थीं हालांकि कुछ टाइम बाद इनका ब्रेकअप हो गया था।

नेहा ने अपने एक इंटरव्यू में ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा था कि, “हां, जिम्मी वाशिंगटन शिफ्ट हो गए हैं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में और कुछ भी डिस्कस नहीं करना चाहती हूं।” जेम्स के वॉशिंगटन जाने के बाद में फाइनली ये कपल अलग हो गया।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे

Exit mobile version