इन 5 खिलाड़ियों को किया गया था रिलीज, ऑक्शन में भी जाएंगे अनसोल्ड

By Ravi Mishra

Published on:

IPL मेगा ऑक्शन से पहले हुए रिटेंशन में कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर बाकी सबको रिलीज कर दिया गया। 24-25 नवंबर को साउदी में मेगा ऑक्शन होने वाला है। इस बार के मेगा ऑक्शन में कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें कोई भी खरीददार नहीं मिल सकता।

मैथ्यू वेड

मैथ्यू वेड ऑस्टेलियाई क्रिकेट के जाने माने नाम है। लेकिन IPL में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके है। मैथ्यू वेड को IPL में सिर्फ 15 मैच खेलने का ही मौका दिया गया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने 2022 में वेड को खरीदा था। उन्हें 10 मैच में खिलाया भी गया लेकिन इसके बावजूद भी वेड अपनी छाप नहीं छोड़ सके। IPL 2023 में उन्हें एक भी मैच नहीं खिलाया गया वहीं IPL 2024 में वेड को दो मैच में जगह दी गई।

केशव महाराज

केशव महाराज IPL में राजस्थान रॉयल्स के टीम से जुड़े थे। लेकिन राजस्थान के पास पहले से अश्विन, चहल और जैम्पा के टीम में होने की वजह से ज्यादा मौके नहीं मिले। IPL ऑक्शन में जो बात महाराज के खिलाफ जाएगी वो है बैटिंग एबिलिटी। केशव महाराज बैटिंग ऑर्डर में नीचे आकर कुछ रन नहीं बना सकते। महाराज से बेहतर और भारतीय विकल्प फ्रैंचाइजी को मिल सकता है।

शाई होप

शाई होप वेस्टइंडिज के शानदार बल्लेबाज है। पिछले कुछ सालों में होप ने ODI के साथ T20 गेम भी इंप्रुव किया है। IPL 2024 मिनी ऑक्शन में होप को दिल्ली ने 75 लाख में खरीदा था। होप को 9 मैच में उन्हें खिलाया भी गया लेकिन इस दौरान उन्होंने महज 183 रन बनाए। इस दौरान होप का औसत भी 22.88 का ही रहा।

केन विलियमसन

केन विलियमसन एक बड़ा नाम है जो इस मेगा ऑक्शन में अनसॉल्ड जा सकते है। विलियमसन ने 79 IPL मैचों में 2128 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 35.47 का रहा। केन विलियमसन के खिलाफ जो बात जा रही है वो है उनका स्ट्राइक रेट। 125 के स्ट्राइक रेट से खेलते है केन।

अजिंक्य रहाणे

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का भी IPL 2025 मेगा ऑक्शन में बिकना मुश्किल दिखाई दे रहा है। रहाणे को IPL 2023 से पहले ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा गया था। अजिंक्य रहाणे अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।