IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन के दौरान 47 खिलाड़ियों को अलग अलग फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहें जिन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन 5 खिलाड़ियों की जिनके ऊपर इस बार करोड़ों की बोली लगती हुई दिखाई दे सकती है।
ईशान किशन
ईशान किशन के लिए IPL 2024 काफी खराब रहा था। ईशान ने 9 मैचों की 9 पारियों के दौरान 222 रन बनाए थे। IPL में मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के पीछे ईशान किशन का खराब फॉर्म भी था। लेकिन पिछले कुछ समय से ईशान डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उम्मीद की जा रही है की आगामी मेगा ऑक्शन में ईशान किशन पर बड़ी बोली लग सकती है।
श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने IPL ट्रॉफी जीता था। श्रेयस अय्यर को रिलीज किया जाना सभी के लिए शॉकिंग था। कई टीमों के लिए श्रेयस अय्यर एक अच्छा कप्तानी का विकल्प भी हो सकते है।
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट के जाने माने नाम है। लेग स्पिनर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले 3 सालों में 66 विकेट लिए है। राजस्थान रॉयल्स ने चहल को रिटेन नहीं किया। मेगा ऑक्शन में चहल पर बड़ी बोली लग सकती है।
जोस बटलर
जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी यूनिट की रीड़ की हड्डी माने जाते थे। जोस ने IPL 2024 में 2 शतकों के साथ 359 रन ठोके थे।
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज कर दिया। दिल्ली की टीम ने साल 2022 में सबसे पहले ऋषभ पंत को रिटेन किया था। लेकिन आइपीएल 2025 रिटेंशन में उन्हें रिलीज कर दिया गया। कहा जा रहा है की ऋषभ पंत ने मैनेजमेंट के सामने कुछ मांगे रखी थी। जिन्हें मानने से इनकार कर दिया गया।