Irfan Pathan के बयान पर बवाल, अब Yograj Singh ने Dhoni और Kapil Dev पर साधा निशाना

योगराज ने एमएस धोनी पर साधा निशाना
Yograj singh
योगराज ने एमएस धोनी पर साधा निशाना Source: Social Media
Published on

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के हालिया बयान ने क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इरफान ने कहा था कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी उन्हीं खिलाड़ियों को टीम में मौका देते थे जो उनके लिए हुक्का लगाते थे। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स, बहस और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। अब इस विवाद में पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह भी कूद पड़े हैं। योगराज ने एक बार फिर धोनी पर हमला बोला और साथ ही कपिल देव और बिशन सिंह बेदी का भी नाम लिया।

इनसाइडस्पोर्ट से बात करते हुए योगराज ने कहा, ये सिर्फ इरफान पठान की बात नहीं है। गौतम गंभीर ने भी इस बारे में बोला। वीरेंद्र सहवाग ने खुलकर कहा। हरभजन सिंह ने बताया था कि उन्हें किस तरह से मक्खी की तरह टीम से बाहर किया गया। इन सब पर ज्यूरी बैठनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। धोनी इस पर जवाब नहीं देना चाहते, और जो जवाब नहीं देता… वो गलती पर होता है। योगराज सिंह पहले भी कई बार एमएस धोनी और कपिल देव पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कपिल देव ने उनका करियर खराब किया, जबकि धोनी ने युवराज सिंह के करियर को बर्बाद किया।

इस बार भी योगराज पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा, मैं बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और धोनी के बारे में बात कर सकता हूं क्योंकि मैं उनके साथ रहा हूं। इन्होंने कई खिलाड़ियों के साथ बुरा व्यवहार किया। जो गलत है वो गलत है। दो गलत कभी सही नहीं बना सकते। हमारे क्रिकेटरों और टीमों को कई बार कप्तानों ने ही बर्बाद किया है। इरफान पठान के बयान से शुरू हुआ विवाद अब और तूल पकड़ चुका है।

Related Stories

No stories found.
logo
Cricket Kesari
cricket.punjabkesari.com