Team India Selection Dilemma: टीम इंडिया इस समय एक दिलचस्प स्थिति में खड़ी है। एक तरफ चोट से उबरकर Tilak Varma वापसी के करीब हैं, और दूसरी तरफ Ishan Ksihan शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्लेइंग इलेवन में किसे जगह मिले।
Team India Selection Dilemma: टीम इंडिया में Selection को लेकर नई उलझन

तिलक वर्मा चोट के कारण करीब एक महीने से टीम से बाहर थे। रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान लगी चोट के बाद उनकी सर्जरी हुई थी। उनकी गैरमौजूदगी में Ishan Kishan को नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को अच्छे से भुनाया। Ishan ने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए यह दिखा दिया कि वे किसी भी नंबर पर टीम के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

वहीं Sanju Samson के लिए हाल के मैच अच्छे नहीं रहे हैं। लगातार मौके मिलने के बावजूद वे अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कप्तान SuryaKumar Yadav बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। ईशान को ओपनिंग पर भेजने और तिलक को मिडिल ऑर्डर में फिट करने जैसे विकल्पों पर चर्चा हो रही है। लेकिन कप्तान इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहते।
तिलक और सुंदर की फिटनेस पर कप्तान का अपडेट

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर राहत भरी खबर दी। उन्होंने बताया कि तिलक अब पूरी तरह ठीक होने की ओर हैं और अगले हफ्ते मुंबई में टीम से जुड़ेंगे। तिलक दो प्रैक्टिस मैच भी खेलेंगे, जिससे टीम को उनकी फिटनेस और फॉर्म का सही अंदाजा मिल सकेगा।
कप्तान ने कहा कि तिलक ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों शुरू कर दी हैं। अगर वे पूरी तरह फिट होकर लौटते हैं तो टीम के लिए यह “अच्छी परेशानी” होगी, क्योंकि ज्यादा अच्छे खिलाड़ी होने से विकल्प बढ़ जाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह भी है कि बाकी खिलाड़ियों को हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
इसके साथ ही कप्तान ने वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी अपडेट दिया। सुंदर फिलहाल बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में उन्हें चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाने में मदद की थी। अब वे फिर से बल्लेबाजी और गेंदबाजी शुरू कर चुके हैं और जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।
टीम इंडिया अब मुंबई में इकट्ठा होगी, जहां वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस जांचने के लिए बेहद अहम होंगे। 7 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले टीम का अंतिम संयोजन तय किया जाएगा।
Also Read: संजू सैमसन की मुश्किलें जारी, पत्नी के क्रिप्टिक पोस्ट ने मचाया सोशल मीडिया पर हलचल






