T20 2026 India Bangladesh pullout: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आधिकारिक रूप से ICC को सूचित किया है कि उनकी टीम Men’s T20 World Cup 2026 के लिए भारत नहीं जाएगी।यह फैसला तब सामने आया जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया कि वे बांग्लादेशी तेज गेंदबाज Mustafizur Rahman को अपनी IPL 2026 टीम से रिलीज करें।
BCCI ने इस फैसले के पीछे बांग्लादेश में बढ़ते तनाव और हालात को कारण बताया।
T20 2026 India Bangladesh pullout: BCB ने किया T20 WC 2026 में भारत में खेलने से इनकार
इस फैसले के बाद BCB ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। बोर्ड ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, और इसलिए उन्होंने ICC से मैचों के स्थान बदलने का अनुरोध किया है।
T20 2026 India Bangladesh pullout: T20 World Cup 2026 की तारीखों और मैचों पर असर
T20 World Cup 2026 भारत और श्रीलंका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। बांग्लादेश को भारत में कई मैच खेलने थे, जिनमें शामिल हैं:
-
कोलकाता के ईडन गार्डन्स: वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ
-
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम: नेपाल के खिलाफ
2026 world cup
BCB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया बोर्ड खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैचों के स्थान बदलने पर जोर दे रहा है। अधिकारी ने पाकिस्तान के 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत में खेलने से इनकार करने का उदाहरण भी दिया और कहा कि अब बांग्लादेश भी अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है।
