Steve Harmison Gambhir comments: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब मुकाबले बहुत अहम हो गए हैं। रविवार को भारत का सामना वेस्टइंडीज से होने वाला है। यह सुपर 8 का करो या मरो मैच है। जो टीम जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और जो हारेगी, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। ऐसे बड़े मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज Steve Harmison ने भारत के हेड कोच Gautam Gambhir को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर भारत यह वर्ल्ड कप नहीं जीतता, तो गंभीर की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।
भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरा है। साल 2024 में टीम ने बारबाडोस में खिताब जीता था। इस बार टीम की कप्तानी Suryakumar Yadav कर रहे हैं और टीम से एक बार फिर ट्रॉफी की उम्मीद है।
Steve Harmison Gambhir comments: हार हुई तो मुश्किल में पड़ सकते हैं गंभीर

Steve Harmison ने एक इंटरव्यू में कहा कि Gautan Gambhir का स्वभाव थोड़ा सख्त है और हर कोई उन्हें आसानी से पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का कोच बनने के लिए थोड़ा शांत और संतुलित रहना जरूरी है। अगर टीम बड़ी ट्रॉफी नहीं जीतती, तो कोच पर सवाल उठना तय है।
हार्मिसन ने यह भी कहा कि गंभीर अपने फैसलों पर डटे रहने वाले इंसान हैं। उन्होंने कोचिंग स्टाफ में बड़े भारतीय नामों को नहीं चुना, बल्कि अपने भरोसे के लोगों को साथ लिया। उनके साथ मोर्ने मोर्केल और रयान टेन डोशेट जैसे कोच जुड़े हुए हैं। हार्मिसन का मानना है कि गंभीर अपने करीबी लोगों पर भरोसा करते हैं और यह उनकी अच्छी बात है।
लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक अच्छे कोच को समय-समय पर खुद को परखना चाहिए। अगर कोई योजना काम नहीं कर रही है तो उसे बदलना जरूरी होता है। हार्मिसन के मुताबिक, यही चीज गंभीर को और मजबूत बना सकती है, लेकिन अभी इसमें सुधार की जरूरत है।
Steve Harmison Gambhir comments: भारत के लिए करो या मरो का मुकाबला

भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। टीम ने लगातार चार मैच जीतकर सुपर आठ में जगह बनाई। इससे फैंस का भरोसा और बढ़ गया था। लेकिन दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार ने टीम को झटका दिया।
हालांकि इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रन की बड़ी जीत ने भारत की उम्मीदें जिंदा रखीं। अब ग्रुप में भारत और वेस्टइंडीज दोनों के दो-दो अंक हैं। ऐसे में यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टरफाइनल बन गया है।

अब सबकी नजर इस बड़े मुकाबले पर है। देखना होगा कि भारत दबाव में कैसा खेल दिखाता है और क्या वह एक बार फिर ट्रॉफी की ओर कदम बढ़ा पाता है या नहीं।
Also Read: Mohammad Amir के Slogger Comment पर R Ashwin ने दिया कड़ा जवाब






