South Africa को डबल खुशी, de Villiers की टीम ने जीता WCL 2025 का खिताब

By Juhi Singh

Published on:

साल 2025 क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास रहा है, खासकर साउथ अफ्रीका के फैंस के लिए। इस साल साउथ अफ्रीका ने पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का खिताब अपने नाम किया और अब वर्ल्ड चैंपियंसशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। WCL 2025 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट खास इसलिए भी रहा क्योंकि इसका पहला सीजन भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता था, और अब इसका दूसरा सीजन साउथ अफ्रीका के नाम हो गया है।

इस जीत के बाद साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डिविलियर्स पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक मजेदार टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। जब उनसे कहा गया कि धोनी अब 44 साल के हो चुके हैं, तो डिविलियर्स (41 वर्ष) ने हंसते हुए कहा, मेरी उनसे तुलना मत कीजिए, मैं उनसे ज्यादा मेहनत करता हूं। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही यह भी जोड़ा, “मैं मजाक कर रहा हूं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है और लोग उनके इस हंसी-मजाक को काफी पसंद कर रहे हैं।

डिविलियर्स IPL 2025 के फाइनल मुकाबले के दौरान भारत में थे, जहां वे अपनी पूर्व टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सपोर्ट करने पहुंचे। RCB की खिताबी जीत के बाद डिविलियर्स बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि RCB और विराट कोहली के साथ उनकी दोस्ती और यादें बेहद खास हैं। इसी मौके पर उन्होंने IPL ऑलटाइम इलेवन भी चुनी। एबी डिविलियर्स ने अब तक की सबसे खतरनाक IPL टीम चुनते हुए इसमें कुल 11 खिलाड़ी शामिल किए। इस टीम में 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी हैं। टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी गई है।

डिविलियर्स की IPL ऑलटाइम इलेवन

रोहित शर्मा (भारत), विराट कोहली (भारत), सूर्यकुमार यादव (भारत), एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका), महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – कप्तान, हार्दिक पंड्या (भारत), मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), युजवेंद्र चहल (भारत), जसप्रीत बुमराह (भारत), लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड) डिविलियर्स ने इस टीम को अपनी अब तक की सबसे खतरनाक और संतुलित IPL टीम बताया। उन्होंने कहा कि इन सभी खिलाड़ियों ने अपने समय में कमाल का प्रदर्शन किया है और IPL को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई है।