शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं पत्नी आयशा,बोल्डनेस के मामले में किसी अप्सरा से कम नहीं

By Desk Team

Published on:

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानि शिखर धवन ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से पूरे देश को अपना दीवाना बनाया हुआ है। अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के उन क्रिकेटरों में शिखर धवन का नाम लिया जाता है जिन्होंने अपने शानदार खेल से क्रिकेट की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है।शिखर धवन भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एक तौर पर भारत की तरफ से खेलते हैं। शिखर धवन बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं साथ ही वह दाएं हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज भी हैं।

जहां एक ओर भारतीय खिलाड़ी चर्चा में छाए हुए है तो वहीं उनकी पत्नियां अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती है। इन क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ को देखकर बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां फीकी नजर आती है।

जी हां शिखर धवन की पत्नी आयशा खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उनके स्टाइलिश कपड़े टैटू और मेकअप उनके लुक को पर्फेक्ट बना देता है। खबरों की माने तो आयशा की उम्र 41 साल है। शिखर उनसे पूरे 10 साल छोटे हैं। फिर भी इस कपल की बॉन्डिंग बहुत स्ट्रांग है।

 शिखर और आयशा फिटनेस फ्रीक हैं। आयेशा अक्सर अपने पति के साथ किसी पार्टी या क्रिकेट मैच के दौरान नजर आती हैं। शिखर और आयशा दोनों ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शिखर और विराट कोहली की बॉन्डिंग मैच के अलावा पर्सनल लाइफ में भी दिखती है। अनुष्का भी आयशा की काफी अच्छी दोस्त हैं।

विरुष्‍का के रिसेप्‍शन में आयेशा ने भी अनुष्का के साथ नोट वाला डांस किया था। बता दें  आयशा और शिखर रियलिटी टीवी शो ‘नच बलिए 7’ में भी नजर आ चुके हैं।

दोनों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। आयशा  का जन्म भारत के ही एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। आयशा के जन्म के बाद पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया। आयशा ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया से ही की।

आयशा अंग्रेजी और ‌हिंदी के अलावा बंगाली भी बोल लेती हैं। शिखर से शादी करने से पहले आयशा ने एक ऑस्ट्रेलियन बिजनेसमैन से शादी की थी। 10 साल चलने के बाद ये शादी टूट गई। आयशा की दो बेटियां भी हैं। शिखर और आयशा की लव सटोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग है।

शिखर ने आयशा का प्रोफाइल फेसबुक पर देखा था। हरभजन आयेशा के म्यूचुअल फ्रेंड थे। शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और उन्होंने एक्सेप्ट कर ली। चैटिंग करते-करते दोनों करीब आए और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

जबकि शिखर के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। क्योंकि आयशा उम्र में शिखर से 10 साल बड़ी हैं। लेकिन शिखर की मां ने उनका साथ दिया और साल 2012 में दोनों की शादी हो गई।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Exit mobile version