comscore

MI के बल्लेबाज ने उड़ाया गर्दा, 313.33 के स्ट्राइक रेट के साथ खोले गेंदबाजों के धागे

By Rahul Singh Karki

Published on:

Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls

Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls: 2025 के आखिरी दिन को SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स और एमआई केप टाउन के बीच एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जोकि फैंस के लिए काफी मनोरंजक रहा। इस मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कैपिटल्स ने 220 रन बनाए। जिसमे फैंस को Sherfane Rutherford और Dewald Brevis की तूफानी पारी देखने को मिली , लेकिन एमआई केप टाउन सिर्फ 132 रन पर ही आल आउट हो गई और कैपिटल्स ने मुकाबला 88 रन से जीत लिया।

Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls: 6 गेंदों पर 6 छक्के और बाउंड्रीज की बरसात

Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls
Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls ( Source: Social Media )

इस मैच का सबसे चौंकाने वाला नजारा तब दिखा डेवाल्‍ड ब्रेविस और रदरफोर्ड ने मिलकर लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए। यह सिलसिला 18वें ओवर की पांचवीं गेंद से शुरू हुआ, जहां डेवाल्ड ब्रेविस ने कॉर्बिन बॉश की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। इसके बाद 19वें ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड ने प्रिटोरियस की पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़कर 6 छक्के पूरे किए। उनकी इस छोटी मगर घातक 28 गेंदों की पारी में कुल 11 बाउंड्रीज लगीं, जिनमें से 10 तो केवल छक्के थे। रदरफोर्ड ने 313.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 15 गेंदों पर 47 रन और डेवाल्‍ड ब्रेविस ने 276.92 के स्ट्राइक रेट के साथ 13 गेंदों पर 36 रन बनाए।

Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls
Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls ( Source: Social Media )

ब्रेविस-रदरफोर्ड की जोड़ी ने आखिरी तीन ओवर्स में तबाही मचा दी और प्रीटोरिया कैपिटल्‍स को 220 के विशाल स्‍कोर तक पहुंचा दिया। कैपिटल्‍स ने 17 ओवर में 148/5 का स्‍कोर बनाया था। इन दोनों बल्‍लेबाजों ने आखिरी 18 गेंदों में 72 रन जोड़ दिए, जिससे कैपिटल्‍स का स्‍कोर 20 ओवर में 220/5 हो गया।

कैपिटल्‍स के बोव्लेर्स ने मचाया कहर

Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls
Sherfane Rutherford 6 Sixes in 6 Balls ( Source: Social Media )

अगर बात करे कैपिटल्‍स की गेंदबाज़ी की तो उनके लिए सबसे ज्यादा विकेट शेरफेन रदरफोर्ड ने लिए। उन्होंने 8.0 की इकॉनमी के साथ टीम के लिए 4 विकेट झटके। इसके अलावा केशव महाराज ने भी जबरदस्त गेंदबाज़ी की। महाराज ने 7.0 की इकॉनमी के साथ 3 विकेट अपने नाम किए। ब्राइस पार्सन्स , लिज़ाद विलियम्स और टाइमल मिल्स इन सभी ने भी 1-1 विकेट लिए , लेकिन इस मैच में बेहतरीन परफॉरमेंस रदरफोर्ड
का रहा , क्यूंकि उन्होंने 15 गेंदों में 47 रन के साथ 4 विकेट भी लिए।

ALSO READ: MS Dhoni ने थाईलैंड में सेलिब्रेट किया New Year, बीवी-बच्चों के साथ जमकर की पार्टी