Sakshi Dhoni ने शादी के 8 साल बाद किया बड़ा खुलासा, इस क्रिकेटर की वजह से साथ हैं आज हम दोनों

By Desk Team

Published on:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी Sakshi Dhoni का हाल ही में 30वां जन्मदिन मुंबई में अपने खास दोस्तों के साथ मनाया है। बता दें कि साक्षी के जन्मदिन पर उनके दोस्तों के साथ कई भारतीय टीम के खिलाड़ी आए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम से साक्षी के जन्मदिन पर हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर ये सब क्रिकेटर्स पार्टी में शामिल हुए थे। साक्षी धोनी के जन्मदिन की पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

Sakshi Dhoni ने शादी के 8 साल बाद खोला बड़ा राज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Sakshi Dhoni ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शादी के 8 साल बाद इस राज से पर्दा उठाया कि उन्हें और महेंद्र सिंह धोनी को मिलाने में किस भारतीय क्रिकेटर का हाथ था। साक्षी धोनी ने क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल केसाथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए साक्षी ने बताया कि यह रॉबिन उथप्पा ही हैं जिनकी वजह से धोनी उनके जीवन में आए। साक्षी ने इसके लिए रॉबिन को धन्यवाद भी कहा है। साक्षी ने बताया कि रॉबिन उथप्पा की वजह से ही वह और धोनी साथ हैं।

इस क्रिकेटर की वजह से मिले थे माही और Sakshi Dhoni

बता दें कि Sakshi Dhoni ने उथप्पा और उनकी पत्नी शीतल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इनका शुक्रिया, जिसकी वजह से माही और मैं एक साथ हैं। रॉबिन और शीतल से मिलना सचमुच ग्रेट था। शीतल यू आर लुकिंग हॉट।

Sakshi Dhoni इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर जीवा और महेंद्र सिंह धोनी की वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इसके साथ ही साक्षी अपने दोस्तों के साथ और अपने रांची वाले फार्म हाउस के वीडियो और तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं।  हाल ही में साक्षी ने फॉर्म हाउस की एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह डॉग्स के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

फिल्मी है धोनी और साक्षी की लव स्टोरी

महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है। साक्षी अक्सर रांची वाले फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ की वीडियो और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं।

टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं। इस भव्य फार्म हाउस को बनवाने में तीन साल का समय लगा है। महेंद्र सिंह धोनी का ‘कैलाशपति’ 7 एकड़ में फैला है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी. धोनी और साक्षी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। कोलकाता में भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।

धोनी की बायोपिक ‘एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी’ में भी धोनी और साक्षी की मुलाकात का जिक्र किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की एक बेटी जीवा है। जीवा का जन्म फरवरी 2015 में हुआ था।

Exit mobile version