महिला बार्बर से दाढ़ी बनवाते ही सचिन का ये अनोखा रिकॉर्ड टूटा ,लेकिन ट्वीट कर फिर भी जताई खुशी

By Desk Team

Published on:

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पहले ही कई सारे रिकॉर्ड दर्ज हैं। लेकिन हाल ही में उनके इस लिस्ट में एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड और जुड़ गया है। सचिन ने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी लड़की से दाढ़ी बनवाई है। उत्तर प्रदेश के भंवरी टोला गांव की दो लड़कियां महिला हज्जाम नेहा और ज्योति जिन्होंने 2014 में अपने पिता के बीमार होने के बाद से उनकी नाई की दुकान संभालनी शुरू कर दी थी। इन दोनों बहनों ने एक ऐसे पेशे में कदम रखा जिसमें आमतौर पर पुरुषों के लिए माना जाता है।

लेकिन यहां ये जानना बेहद दिलचस्प होगा कि तेंदुलकर ने इससे पहले कभी किसी दूसरे व्यक्ति से अपनी दाढ़ी नहीं बनवाई थी। बता दें कि अपनी नाई कि दुकान ये दोनों बहनें चलाती हैं और अपने परिवार का खास ख्याल रखते हुए उनका पालन-पोषण करती हैं। इस विज्ञापन को देखकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इतने ज्यादा प्रभावित हो गए कि उन्होंने इन बहनों की दुकान पर जाकर खुद शेव बनवाई है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकांउट से इन दोनों बहनों से अपनी शेव बनवाते हुए एक पोस्ट शेयर की है। महान क्रिकेटर सचिन ने इन लड़कियों से दाढ़ी भारत में मौजूद लिंग संबंधित रूढिय़ों को तोडऩे और अपना योगदान देने के लिए बनवाई है।

सचिन तेंदुलकर ने लड़कियों से दाढ़ी बनवाने के बाद इसे ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,बार्बर शॉप गर्ल्स में मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। आप शायद ही ये बात जानते होंगे। लेकिन मैंने कभी भी किसी से अपनी शेव नहीं बनवायी है और मेरा आज यह रिकॉर्ड टूट गया है। इतना ही नहीं सचिन तेंदुलकर ने इन दोनों बहनों के लिए जिलेट स्कालरशिप भी प्रदान की हैं जिनमें उनकी शौक्षिक और पेशेवर जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

यहाँ पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/sachin_rt/status/1124325335430885376

ऑनलाइन साझा की गई इस वीडियो को अभी तक 7 लाख से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं फैंस ने फोटो पर जमकर कमेंट भी किए हैं।

नेहा और ज्योति को पूरी दुनिया में जिलेट इंडिया स्कालरशिप के लिए तारीफें भी मिल रही हैं। वहीं यूट्यमअ पर इस विज्ञापन को करीब 1 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके बाद ही सचिन ने भी यहां से अपनी दाढ़ी बनवाने का फैसला किया।

Exit mobile version