रोहित शर्मा ने बेटी समायरा के लिए गाया ‘गली ब्वॉय’ का रैप, रणवीर सिंह ने कहा……

By Desk Team

Published on:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय का खुमार अभी तक उनके फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। रणवीर सिंह की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में अपनी अदाकारी से सबको प्रभावित किया है। गली बॉय फिल्म के रैप सॉन्ग अभी भी लोग गा और सुन रहे हैं।

अक्सर आपको लोग इस फिल्म के गाने गाते हुए दिखाई दे ही जाएंगे। रणवीर सिंह ने इस फिल्म में मुराद नाम के लड़के का किरदार निभाया था जो मुंबई की तंग गलियों में रैप करना था। गली ब्वॉय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फिल्म गली बॉय का फेमस रैप असली हिप हॉप गया है और यह वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। रोहित ने यह रैप अपनी बेटी समायरा के लिए गाया है।

रणवीर सिंह को पसंद आया रोहित का रैप

रोहित ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हम सब में एक छोटी सी गली होती है। रोहित शर्मा का यह वीडियो रणवीर सिंह को भी बहुत पसंद आया है। रोहित के इस वीडियो पर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए कहा, ओ हो, रोहित भाई…… एक नंबर।

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/RanveerOfficial/status/1110076863714598913

फरहान अख्तर ने भी दी प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा के इस वीडियो पर रणवीर सिंह ही नहीं फरहान अख्तर ने भी कमेंट किया है। फरहान अख्तर ने लिखा, आज ट्विटर पर सबसे बेस्ट चीज यही है। छोटी सी बच्ची को बहुत सारा प्यार। इस फिल्म को फरहान अख्तर ने को-प्रोड्यूस किया था। फिल्म गली बॉय प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है।

यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/FarOutAkhtar/status/1109424247552831495

पत्नी रितिका ने दिया यह मजेदार जवाब

रोहित और बेटी समायरा का यह वीडियो पत्नी रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की था और उसमें मजेदार कैप्शन देते हुए लिखा, मैंने 9 महीने मोजार्ट के गाने सुनाए थे और अब इन्होंने गली बॉय के गानों में परिवर्तन कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

I spent 9 months making her listen to Mozart in my belly and he rolls in with Gully Boy and she’s all about it ?

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) on Mar 23, 2019 at 12:17am PDT

Exit mobile version