रोहित और रितिका अपनी 3 महीने की बेटी समायरा को सीखा रहे हैं ‘स्पेनिश’, वीडियो वायरल

By Desk Team

Published on:

भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2019 में खेल रहे हैं जिसकी वजह उनका बहुत बीची शेयडूल है। लेकिन वह सारे ही खिलाड़ी अपनी बिजी लाइफ में अपने परिवार के लिए भी कुछ समय निकालते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी व्यस्त शेयडूल से अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 मैच जीते हैं उनमें से 3 मैैच में रोहित ने उन्हें जीत दिलाई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी 3 महीने की बेटी समायरा के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में रोहित की बेटी समायरा स्पेनिश सीखती हुई दिखाई दे रही है।

समायरा को रितिका ने सिखाई स्पेनिश

रोहित शर्मा ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, स्पेनिश लेसन एट थर्ड मंथ। मुय बिन। रोहित ने कैप्शन की आखिरी में एक स्पेनिश शब्द मुय बिन लिखा जिसका मतलब बहुत अच्छा होता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को डालने के बाद कुछ ही समय बाद हजार लोगों ने इस लाइक कर लिया। इसके अलावा कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर अपने कमेंट भी दिए।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रोहित की पत्नी रितिका सजदेह बेटी समायरा को स्पेनिश में बात करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं समायरा भी अपनी मम्मी की बातें बहुत ध्यान से सुन रही हैं और बहुत प्यारे रिएक्शन देती हुई नजर आ रही हैं।

रितिका और रोहित ने साल 2015 में शादी की थी और 31 दिसंबर को रितिका ने समायरा को जन्म दिया था। उसी समय रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे लेकिन जैसे ही समायरा का जन्म हुआ था वह भारत अपने परिवार के पास आ गए थे। उसके बाद रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वापस चले गए थे।

रैप सॉन्ग चुना चुके हैं रोहित समायरा को

रितिका ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था उस वीडियो में रोहित समायरा को रैप सॉन्ग सुनाते हुए दिखाई दे रहे थे। रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय का गाना असली हिप हॉप रोहित ने समायरा को गान कर सुनाया था।

उस गाने को समायरा ने बहुत ध्यान से सुना था और बीच-बीच में अपने क्यूट से रिएक्शन दिए थे। रितिका सजदेह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि मैंने नौ महीने अपने बैली में इसे मोजार्ट सुनाया है और अब रोहित इसे गली ब्वॉय सुना रहे हैं। समायरा भी इसे सुनकर खुश है।

 

View this post on Instagram

 

I spent 9 months making her listen to Mozart in my belly and he rolls in with Gully Boy and she’s all about it ?

A post shared by Ritika Sajdeh (@ritssajdeh) on Mar 23, 2019 at 12:17am PDT

ऑस्ट्रेलिया की इन दोनों महिला क्रिकेटर ने खुल्लमखुल्ला कबूल किया है समलैंगिक रिश्ते, देखें तस्वीरें