RCB के स्टार Yash Dayal पर यौन शोषण का आरोप, गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस

RCB के खिलाड़ी यश दयाल पर यौन शोषण का गंभीर आरोप
Yash Dayal
RCB के खिलाड़ी यश दयाल पर यौन शोषण का गंभीर आरोपSource : Social Media
Published on

आईपीएल 2025 में ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के अहम खिलाड़ी यश दयाल इस समय एक बड़े विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उन पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि यश दयाल ने उनसे शादी का वादा किया, और इसी भरोसे के चलते लंबे समय तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि जब उसने शादी को लेकर दवाब बनाया, तो यश ने धीरे-धीरे दूरी बनानी शुरू कर दी।

इतना ही नहीं, पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि यश दयाल सिर्फ उसके साथ ही नहीं, बल्कि कई अन्य लड़कियों के साथ भी रिलेशनशिप में थे। इस बात को साबित करने के लिए उसने व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसे पोस्ट्स शेयर किए हैं, जिनमें यश दयाल के साथ उसकी पुरानी तस्वीरें मौजूद हैं। इसके साथ ही यश दयाल द्वारा किए गए कुछ कमेंट्स भी सामने आए हैं, जो इस रिश्ते की पुष्टि करते हैं। युवती का यह भी कहना है कि वह दयाल के परिवार से मिल चुकी है, और उन्हें भी इस रिश्ते की जानकारी थी।

वहीं इस पूरे मामले पर यश दयाल के पिता का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है, "हम इस लड़की को नहीं जानते। उसने ये आरोप क्यों लगाए हैं, यह हमारी समझ से परे है।"उन्होंने यह भी दावा किया है कि यश ने ऐसा कुछ नहीं किया है, और यह सारा मामला एक षड्यंत्र हो सकता है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अब आगे की जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर जांच में यश दयाल दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें न सिर्फ जेल जाना पड़ सकता है, बल्कि इसका सीधा असर उनके क्रिकेट करियर पर भी पड़ सकता है। इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग लड़की का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि यश को पहले अपनी सफाई देने का मौका मिलना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
logo
Cricket Kesari
cricket.punjabkesari.com