अब विराट-अनुष्का के मुंबई रिसेप्शन के न्योते की तस्वीरें हुई वायरल, भेजी गई है ये खास चीज

By Desk Team

Published on:

टस्कनी में शादी के बंधन में बंधने के बाद विराट कोहली और अनुष्का अपने हनीमून मनाने के लिए रोम रवाना हो गए थे। हनीमून से वापस लौटने के बाद यह न्यू मैरिड कपल अब दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेन्शन देने जा रहा है।

इनके रिसेप्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी है और मेहमानों को न्योता भी भेजा जा चुका है। अपनी शादी में सभी फंक्शन अलग अंदाज में कर रहे विराट-अनुष्का ने मुंबई रिसेप्शन का इंवीटेशन भी बहुत बेहतरीन तरीके से बनवाया है।

इंवीटेशन के साथ में भेजा है एक पौैधा-विराट-अनुष्का ने अपने रिसेप्शन इंवीटेशन के बेहद अलग किस्म का चुना है। जहां न्योते में मेहमानों को मिठाइयां दी जाती हैं वहीं इस खूबसूरत जोड़े ने इंवीटेशन के साथ एक पौधा भेजा है।

इसी इंवीटेशन की तस्वीर निर्देशक महेश भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसके बाद से यह इंवीटेशन गिफ्ट वायरल हो गए।

जो दिल्ली में होने वाला है रिसेप्शन की तस्वीरें पहले से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। हालांकि दोनों की शादी की काफी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं लेकिन कहा जा रहा है कि सारी फोटो एक फैशन मैगजीन को बेची जाएंगी।

इन तस्वीरों से जो भी पैसा मिलता है वो चैरिटी में दिया जाएगा। साथ ही विराट और अनुष्का भारत आने के बाद मुंबई के वर्ली में 34 करोड़ के फ्लैट में रहेंगे। 

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Exit mobile version