T20 World Cup 2026 में लगा पहला शतक, ऑस्ट्रेलिया के लिए बंद हुए Super 8 के दरवाजे

By Anjali Maikhuri

Published on:

Pathum Nissanka Century

Pathum Nissanka Century: Sri lanka और Australia के बीच T20 वर्ल्ड कप का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। यह मैच कैंडी के Pallekele International Cricket Stadium में खेला गया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकिऑस्ट्रेलिया की किस्मत अब दूसरी टीमों के हाथ में चली गई।

शानदार वापसी और Pathum Nissanka की धमाकेदार पारी

Mitchell Marsh

मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने बहुत तेज खेल दिखाया। कप्तान Dasun Shanaka ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुछ लोगों को यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला लगा। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर Travis Head और Mitchell Marsh ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर सिर्फ 8.2 ओवर में 100 रन की साझेदारी कर डाली। उस समय लग रहा था कि श्रीलंका के लिए मैच बहुत मुश्किल हो जाएगा।

Matheesha Pathirana

श्रीलंका को एक और झटका तब लगा जब उनके तेज गेंदबाज Matheesha Pathirana चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। लेकिन इसके बाद मैच का रुख बदल गया।
जैसे ही पहला विकेट गिरा, ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई। हेड ने 27 गेंद में 54 रन बनाए और मार्श ने 29 गेंद में 56 रन जोड़े। लेकिन उनके आउट होते ही बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। Cameron Green और Tim David जल्दी आउट हो गए। Josh Inglis और Glenn Maxwell ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले 50 गेंदों में बिना विकेट खोए 104 रन बनाए थे, लेकिन आखिरी 70 गेंदों में सिर्फ 77 रन बनाकर पूरी टीम 181 पर आउट हो गई। यह पारी दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आई शुरुआत बहुत मजबूत और अंत कमजोर।

Pathum Nissanka Century: श्रीलंका की दमदार जीत

Pathum Nissanka Century

181 रन का लक्ष्य आसान नहीं था, लेकिन श्रीलंका ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। टीम के ओपनर Pathum Nissanka ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में शानदार शतक लगाया। यह इस टूर्नामेंट का पहला शतक था।

निसांका की पारी में बेहतरीन शॉट्स देखने को मिले। उन्होंने मैदान के चारों तरफ रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे बल्लेबाजों ने भी उनका अच्छा साथ दिया, जिससे टीम ने सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह जीत श्रीलंका के लिए बहुत खास रही। एक समय लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया मैच पर पकड़ बना लेगा, लेकिन श्रीलंका ने शानदार वापसी की। अब श्रीलंका सुपर 8 में पहुंच चुका है और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए यह हार बड़ा झटका है। अब उन्हें उम्मीद करनी होगी कि दूसरे मैचों के नतीजे उनके पक्ष में जाएं।

Also Read: रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को किया हग, सोशल मीडिया पर मची खलबली, फैंस बोले-‘ये कैसा दोगलापन’

Exit mobile version