Pakistan को लगा टीम इंडिया की जीत का गहरा सदमा, शाहिद अफरीदी से लेकर शोएब अख्तर तक सबने कहा……

By rishabhpandey

Updated on:

Pakistani React on India WC Win

Pakistani React on India WC Win: भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में टीम इंडिया का डंका बजता दिखाई दे रहा है. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है और लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी है. इस जीत के बाद पाकिस्तान के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी भारतीय टीम को बधाई दी और उनके प्रदर्शन की सराहना की. लेकिन उसी के साथ पाकिस्तान की टीम को जो ह्यूमिलिएशन झेलना पड़ रहा है, वो काफी असहनीय है.

Pakistani React on India WC Win
Pakistani React on India WC Win (Source: Social Media)

भारतीय टीम की इस जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर रएक्श दिए है. उन्होंने कहा कि भारत की यह सफलता उनके मजबूत घरेलू क्रिकेट और लगातार तैयार हो रहे बेहतरीन खिलाड़ियों की वजह से संभव हो पाई है.

पाकिस्तानी दिग्गजों ने दी बधाई

Pakistani React on India WC Win: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भारत को शानदार जीत के लिए बधाई देते हुए कहा है कि भारत का क्रिकेट सिस्टम काफी मजबूत है और इसी वजह से टीम लगातार बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करती है.

इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक, पूर्व महिला कप्तान सना मीर, तेज गेंदबाज उमर गुल और शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है. वहीं ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने फेसबुक पर एक वीडियो के जरिए टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा की भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में एक चैंपियन टीम की तरह खेली है.

मोहम्मद आमिर ने मानी अपनी गलती

Pakistani React on India WC Win
Pakistani React on India WC Win (Source: Social Media)

Pakistani React on India WC Win: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी भारत की जीत पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा है कि फाइनल से पहले उन्हें लगा था कि न्यूजीलैंड खिताब जीत सकता है, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाकर उनकी भविष्यवाणी को गलत साबित कर दिया है. आमिर ने साफ तौर पर ये कहा है कि उन्होंने भारत को लेकर जो भी प्रीडिक्शन किया था, उन सबको हर बड़े मैच में भारतीय टीम ने गलत साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है.

फाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन

Pakistani React on India WC Win
Pakistani React on India WC Win (Source: Social Media)

Pakistani React on India WC Win: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था और न्यूजीलैंड के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले पूरी टीम को 159 रनों पर ही ऑल ऑउट कर दिया.

Read More: India के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही Ahmed Shezad का फुटा गुस्सा, बौखलाहट में खुद की ही टीम को कर दिया ट्रोल