मुंबई के आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, 150 रन बनाकर तोड़ा जायसवाल का रिकॉर्ड

By Darshna Khudania

Published on:

मंगलवार को मुंबई के आयुष म्हात्रे ने क्रिकेट जगत में एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है | 31 दिसंबर 2024 को म्हात्रे ने विजय हज़ारे ट्रॉफी के एक मैच में नागालैंड के विरुद्ध लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम अवधि में 150 रन जड़ दिए | इसी के साथ म्हात्रे ने 23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है | 

म्हात्रे ने 17 साल और 168 दिनों की उम्र में भारत के सलामी बल्लेबाज़ जायसवाल द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जो की यशस्वी ने 2019 में झारखंड के खिलाफ मुंबई की ओर से खेलते हुए 17 साल और 291 दिन की उम्र में हासिल किया था | 

म्हात्रे ने इस सीजन की शुरुआत में डोमेस्टिक जायंट्स मुंबई के लिए अपना डेब्यू किया था | मंगलवार को इस युवा खिलाड़ी ने 117 गेंदों मेंअपनी 181 रनों की पारी में 11 छक्के और 15 चौके लगाए | म्हात्रे इस सीजन की शुरुआत में टीम में शामिल होने के बाद से ही सभी फॉर्मेट में  डोमेस्टिक जायंट्स के लिए नियमित रूप से खेलते रहे है |

वह ईरानी कप जीतने वाली मुंबई टीम का हिस्सा भी थे जिन्होंने अक्टूबर में भारत की अन्य टीमों को हराकर 27 साल के बाद ट्रॉफी जीती थी | रणजी ट्रॉफी में अपने डेब्यू पर भी म्हात्रे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी | हालांकि मुंबई सीजन का पहला मैच बड़ौदा से हार गई थी | पहले मैच में हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियन टीम वापसी की कोशिश में थी, और म्हात्रे ने महाराष्ट्र के खिलाफ 232 गेंदों में 176 रन बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया| मुंबई ने ये मैच 9 विकेट से जीता | 

त्रिपुरा और ओडिशा के खिलाफ म्हात्रे का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन सर्विसेज के खिलाफ उन्होंने अपना दूसरा प्रथम श्रेणी शतक जड़ा और 149 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 116 रन बनाए |  

Exit mobile version