महेंद्र सिंह धोनी जल्द मैदान में आएंगे नजर,किया वापसी का प्लान

By Desk Team

Published on:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट भविष्य को लेकर अब अटकलों का दौर खत्म होते दिख रहा है। जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान पर एक बार फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 के लिए अपनी प्लानिंग कर चुके हैं। 

धोनी जुड़ेंगे सीएसके के ट्रेनिंग कैंप से
एक मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप शुरू हो रहा है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक धोनी 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच जाएंगे। इस बार आईपीएल 29 मार्च से शुरू होगा। वहीं बताया यह भी जा रहा है कि सीएसके ने भी अपने थाला के स्वागत के लिए कुछ खास तैयारी कर ली हैं। 

धोनी विश्व कप में हार के बाद से ब्रेक पर
धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं। पिछले साल मुंबई में एक कार्यक्रम के वक्त धोनी से उनकी वापसी के बारे में पूछा गया तब उनका कहना था जनवरी तक मत पूछो। 

कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से BCCI ने किया बाहर 
बता दें कि बीसीसीआई ने धोनी को बीती 16 जनवरी के दिन कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से निकाल दिया था। मगर धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ प्रेक्टिस सत्र में भाग लिया था। इन सभी चीजों को देखकर अब ऐसा लग रहा है कि धोनी ने आगामी आईपीएल के लिए खुद को तैयार रखने की ओर इशारा किया है। 

इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल के बाद धोनी ने अब तक भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।

जिसके बाद आईपीएल 2020 महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास होने वाला है। वैसे कहा ये भी जा रहा है कि धोनी आईपीएल में अपने प्रदर्शन के बाद ही तय करेेंगे की उनको आगे खेलना है या फिर नहीं।