Babar Azam की वजह से इस खिलाड़ी को अपने पद से करना पड़ा था Resign

By Anjali Maikhuri

Published on:

Mohammad Yousuf Babar comment

Mohammad Yousuf Babar comment: टी20 वर्ल्ड कप में Babar Azam की फॉर्म लगातार चर्चा में है। मोहम्मद यूसुफ ने साफ शब्दों में कहा कि Babar के पास टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी स्किल्स नहीं हैं। उन्होंने बताया कि Babar ने अब तक तीन मैचों में सिर्फ 66 रन बनाए हैं, जिससे उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं।

Mohammad Yousuf Babar comment: Mohammad Yousuf ने Babar Azam की टी20 फॉर्म पर उठाए सवाल

यूसुफ ने अपने पॉडकास्ट ‘How Does It Work?’ में खुलासा किया कि उन्होंने पहले ही सुझाव दिया था कि Babar को कुछ मैचों के लिए आराम देना चाहिए और उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस सुझाव का विरोध किया। यूसुफ ने कहा, “मैंने 2-3 साल से कहा है कि Babar की तकनीक बिगड़ गई है। लोग कहते हैं कि वह फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन असल में खिलाड़ी सिर्फ 2-3 सीरीज के लिए ही आउट ऑफ फॉर्म हो सकता है। Babar पिछले 2-3 सालों से रन नहीं बना पा रहे हैं। जब मैंने उन्हें आराम देने की बात कही, तो सभी मुझसे नाराज हो गए। मुझे अपना पद छोड़ना पड़ा।”

Mohammad Yousuf Babar comment

Mohammad Yousuf Babar comment
Mohammad Yousuf Babar comment

यूसुफ ने यह भी बताया कि सिर्फ मानसिक ताकत से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा, “माइंडसेट का जो चुरन बेचा जा रहा है, वह गलत है। जब तक आपके पास स्किल नहीं है, दिमाग कुछ नहीं कर सकता। अगर स्किल नहीं है, तो दिमाग क्या करेगा?” उनका कहना है कि खिलाड़ी की तकनीक और स्किल मजबूत होनी चाहिए, तभी मानसिक ताकत काम आती है।

दिग्गज खिलाड़ियों से तुलना और Babar Azam की राह

Babar Azam
Babar Azam

जब यूसुफ से पूछा गया कि Babar को अपने जमाने के खिलाड़ियों से तुलना करें, तो उन्होंने कहा कि Inzamam-ul-Haq, Saeed Anwar, Younis Khan और Zaheer Abbas का लेवल बिल्कुल अलग था। यूसुफ के मुताबिक, “इनज़ी भाई और Saeed भाई का लेवल मैच नहीं कर सकता। ये चार खिलाड़ी अलग कैटेगरी के थे। Babar उनके सामने कुछ भी नहीं हैं।”

Babar Azam
Babar Azam

यूसुफ का मानना है कि Babar को अभी अपनी तकनीक और स्किल पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। सिर्फ मेहनत और मानसिक ताकत ही काफी नहीं है। अगर Babar अपने करियर में फिर से टी20 में शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने खेल के इस पहलू पर ध्यान देना होगा।

Also Read: 100 के बाद भी बेइज्जत हुए Sahibzada Farhan, पूर्व खिलाड़ी ने उड़ाई धज्जियां