Mithun Manhas बने BCCI के नए प्रेसीडेंट, पहले अनकैप्ड क्रिकेटर जिन्होंने संभाली बोर्ड की कमान

By Juhi Singh

Published on:

Mithun Manhas

Mithun Manhas: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को अपना नया प्रेसीडेंट मिल गया है। पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर बोर्ड का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। मुंबई में 28 सितंबर को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) के समापन के बाद उनके नाम पर मुहर लगी।

Mithun Manhas: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर इस बड़ी

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बड़ी जानकारी को साझा किया। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले मिथुन मन्हास को BCCI का नया प्रेसीडेंट घोषित किया गया है। उन्होंने इस दिन को सौभाग्यशाली बताया क्योंकि कुछ ही घंटों के अंतराल में किश्तवाड़ की शीतल वर्ल्ड चैंपियन बनीं और उसके बाद मिथुन मन्हास को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली। 45 साल के मिथुन मन्हास ने रोजर बिन्नी की जगह ली है। इससे पहले केवल सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी ही क्रिकेटर रहते हुए BCCI के प्रेसीडेंट बने थे। इस तरह मन्हास इस पद पर आसीन होने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। खास बात यह है कि वे पहले ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बोर्ड के शीर्ष पद तक अपनी जगह बनाई।

Mithun Manhas: शानदार घरेलू करियर

मिथुन मन्हास का घरेलू क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट: 157 मैच, 9714 रन, औसत 45.82, 27 शतक और 49 अर्धशतक, लिस्ट-ए क्रिकेट: 130 मैच, 4126 रन, 5 शतक और 26 अर्धशतक, T20 क्रिकेट: 91 मैच, 1170 रन और 70 विकेट, IPL: दिल्ली कैपिटल्स, पुणे वॉरियर्स इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते हुए 55 मैचों में 514 रन 12 अक्टूबर 1979 को जम्मू-कश्मीर में जन्मे मिथुन मन्हास ने 1997-98 सीजन में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रखा। लंबे समय तक वे दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे और टीम की रीढ़ साबित हुए। मिथुन मन्हास का BCCI प्रेसीडेंट बनना भारतीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल है। यह दिखाता है कि घरेलू स्तर पर लगातार संघर्ष और प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी देश की सबसे बड़ी खेल संस्था के शीर्ष पद तक पहुंच सकते हैं।

Also Read: Final से पहले मिमियाने लगा Pakistan, सूर्या के बाद एक और भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत