अगले सत्र में पाकिस्तान सुपर लीग में नहीं खेलेंगे मिसबाह 

By Team Desk

Published on:

कराची : टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने पाकिस्तान सुपर लीग नहीं खेलने का फैसला किया है और उनकी टीम इस्लामाबाद युनाइटेड अब मेंटर के रूप में उनकी सेवायें चाहती है । मिसबाह पीएसएल के पहले तीन सत्र में इस्लामाबाद युनाइटेड का हिस्सा थे । उनकी टीम ने दो बार खिताब जीता था।

टीम के एक सूत्र ने कहा ,” मिसबाह ने हमें बताया कि वह पीएसएल का अगला सत्र नहीं खेलेंगे लेकिन किसी रूप में टीम से जुड़े रहना चाहते हैं ।” फिलहाल मेंटर के रूप में उनके वेतन को लेकर टीम से बात चल रही है ।

Exit mobile version