महेंद्र सिंह धोनी आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं- इयान चैपल

By Desk Team

Published on:

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में भी बात करते हुए कहा है कि वह वनडे क्रिकेट के मौजूदा समय के सबसे सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बन चुके हैं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं धोनी

इयान चैपल ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के लिए कहा, मैच को जीत तक ले जाने की धोनी जैसी क्षमता किसी में नहीं हैं। कई बार मैंने ये सोचा कि इस बार उसने देर कर दी है लेकिन हमेशा ही मैं उसे धमाकेदार शॉट्स खेलकर भारत को जिताते हुए ही देखकर हैरा हुआ हूं। उसका बाहर से शांत स्वभाव केवल दिखावा है क्योंकि इस तरह के हालातों में उसकी अपनाई रणनीति बताती हैं तो उसका दिमाग पूरी तरह से काम करा होता है।

धोनी मारते हैं शानदार शॉट्स

इयान चैपल ने आगे कहा, बल्लों में सुधार की अनुमति देने और टी20 क्रिकट में खेलने के फायदे से, आंकड़ों के हिसाब से धोनी बेवन से बेहतर है। इसमें कोई बहस नहीं हो सकती कि धोनी सर्वश्रेष्ठ वनडे फिनिशर हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से धोनी की धीमी पारियों की आलोचना की जा रही थी लेकिन इस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर धोनी के शानदार प्रदर्शन के बाद सबकी बोलती बंद हो चुकी है।

इयान चैपल ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, उसकी ट्रेडमार्क लॉफ्टेड ऑन-ड्राइव आराम से एडिलेड ओवल की बाउंड्री पार कर गई, इस शॉट से फिनिशिंग को लेकर सारी बहस बंद हो गई। ये याद दिलाने वाला था कि अगर किसी को भी लगता है कि उसकी ताकत खत्म हो गई है तो वो गलत सोच रहा है। उसने ये रन जिस तरह की गर्मी में बनाए, उससे इसकी खासियत और बढ़ गई।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड वनडे में धोनी को गर्मी की वजह से डीहाईड्रेशन हो गया था। धोनी कई बार मैदान पर ज्यादा रन लेने के बाद मैदान पर बैठ कर थकान दूर करते थे। इन सारी चीजों के बावजूद भी धोनी ने अर्धशतकीया पारी खेली और भारत को दोनों मैच और सीरीज जीताई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी को मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया है।