पिंक बॉल टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची

By Ravi Kumar

Published on:

6 दिसम्बर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में एक बार फिर पिंक बॉल टेस्ट खेला जाना है। पिछली बार भारत इसी ग्राउंड पर सिर्फ 36 रन पर सिमट गया था। लेकिन इस बार भारत सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ उतरेगा और सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगा। क्या आप जानते हैं कि पिंक बॉल टेस्ट में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन कौन हैं। अगर नहीं तो चलिए फिर जानते हैं….

मार्नस लबुशेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 143 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 145 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 145 रन बनाए थे।

मार्नस लबुशेन का नाम इस लिस्ट में दूसरी बार तब आया जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 162 रन बनाए थे।

श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने ने पाकिस्तान के खिलाफ 196 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 243 रन बनाए थे।

अजहर अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 302 रन बनाए थे।

डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 335 रन की नाबाद पारी खेली थी।