Liam Livingston ने लगायी Mitchell Starc की जमकर क्लास रच दिया इतिहास

Liam Livingston ने लगायी Mitchell Starc की जमकर क्लास रच दिया इतिहास
Published on
Liam Livingston gave a tough class to Mitchell Starc , Created History in Lords : EngvsAus मुकाबले में लिविंगस्टन और ब्रूक ने जमकर की ऑस्ट्रलियाय गेंदबाजों की पिटाई लियाम लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले गए चौथे वनडे में एक दमदार पारी खेली। उन्होंने 27 गेंद पर तीन चौकों और सात छक्कों की बदौलत नाबाद 62 रन का स्कोर बनाया । चोट के चलते टीम से बहार चल रहे जोस बटलर की जगह टीम में शामिल किए गए दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने धमाल मचा दिया और मिचेल स्टार्क की जमकर लगायी क्लास

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित 39 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 312 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। एडम जम्पा की गेंद पर आउट हुए हैरी ब्रूक के बाद लिविंगस्टोन बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद जैसे इंग्लैंड की रन गति को पंख लग गए। लिविंगस्टोन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए गेंद को ज्यादा तर बाउंड्री के बाहर ही रखा।

पारी के आखिरी ओवर में मिचेल स्टार्क को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पहली गेंद पर ऑन-साइड पर सिक्स लगाकर ओवर की शुरुआत की। दूसरी गेंद डॉट रही। अगली तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर स्टार्क पर दबाव बनाया। लिविंगस्टोन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर ओवर और इंग्लिश पारी का अंत किया। वह 62 रन बनाकर नाबाद रहे।इसके साथ लिविंगस्टोन ने लॉर्ड्स में मात्र 25 गेंद पर वनडे में सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने लॉर्ड्स में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के आंद्रे फ्लिंटॉफ के रिकॉर्ड (7) की बराबरी भी की। इंग्लैंड ने इस ऐतिहासिक मैदान पर एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड (12) भी बनाया।

Related Stories

No stories found.
logo
Cricket Kesari
cricket.punjabkesari.com