Jaydev Unadkat मंगेतर रिनी के साथ आणंद में लिया 7 फेरे

By Desk Team

Published on:

भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट मंगेतर रिनी संग शादी के बंधन में बंध गए। शादी का कार्यक्रम गुजारत के आणंद शहर के मधुबन रिसोर्ट में हुआ । हालांकि शादी को लेकर उनादकट और रिनी दोनों ने ही सोशल मीडिया में इसकी जानकारी शेयर नहीं की है। कपल ने शादी फंक्शन को प्राइवेट रखा है। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया है।जयदेव उनादकट ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर बताया कि परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में उन्होंने रिनी कंटारिया के साथ शादी की। शादी का कार्यक्रम छोटा रहा और सिर्फ करीबी लोग ही इसमें मौजूद रहे। उनादकट ने जिंदगी की दूसरी पारी के लिए सभी से दुआएं भी मांगी।

जयदेव और रिनी का परिवार शादी समारोह के लिए दो दिनों से आणंद में था। शादी समारोह में बीसीसीआई के पूर्व सचिव निरंजन शाह, उनके बेटे जयदेव शाह, गुजराती अभिनेत्री भक्ति कुबावत और उनकी सौराष्ट्र रणजी टीम के सदस्य भी मौजूद थे। जयदेव उनादकट की पत्नी रिनी पेशे से वकील हैं। सोमवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके कुछ वीडियो उनादकट के ही दोस्तों ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।उनादकट की मंगेतर रिनी पेशे से वकील हैं। दोनों ने 15 मार्च 2020 को सगाई की थी, लेकिन शादी की तारीख की बात सीक्रेट रखी थी।
सगाई के दो दिन पहले ही उनादकट ने रणजी में सौराष्ट्र की टीम के चैंपियन बनाया था। बात अगर उनादकट के क्रिकेट करियर की करें तो उनकी गिनती आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों में की जाती है। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। साल 2010 में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भारत की अगुआई भी की थी। हालांकि, वह भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर) के लिए ज्यादा नहीं खेल पाए हैं।