क्या IPL में होंगे 94 मैच? BCCI के प्लान पर अरुण धूमल का जवाब

By Anjali Maikhuri

Published on:

IPL 2026 Format

IPL 2026 Format: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल आज दुनिया के सबसे पसंदीदा क्रिकेट टूर्नामेंट्स में से एक बन चुका है। हर साल जब आईपीएल शुरू होता है, तो फैंस के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। बड़े-बड़े खिलाड़ी इसमें खेलना पसंद करते हैं, और कई बार तो ऐसा भी होता है कि कुछ खिलाड़ी अपने देश के मैच से ज्यादा आईपीएल को अहमियत देते हैं।

आईपीएल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी टीमों की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में RCB और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों की बिक्री ने सबको हैरान कर दिया। इन दोनों टीमों की कुल कीमत 31,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रही, जो दिखाता है कि आईपीएल अब सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक बड़ा बिजनेस बन चुका है।

RCB
RCB

IPL 2026 Format: मैचों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

Arun Dhumal
Arun Dhumal

फिलहाल आईपीएल में कुल 10 टीमें खेलती हैं और हर सीजन में 74 मैच होते हैं। लेकिन अब इस फॉर्मेट में बदलाव की बात हो रही है। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया है कि बीसीसीआई आने वाले समय में मैचों की संख्या बढ़ाकर 94 करने पर विचार कर रहा है।

अभी के सिस्टम में हर टीम कुछ टीमों के खिलाफ दो बार और कुछ के खिलाफ एक बार खेलती है। इसके बाद प्लेऑफ के चार मुकाबले होते हैं, जिसमें फाइनल भी शामिल होता है। लेकिन अगर मैच 94 हो जाते हैं, तो हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेगी। इससे हर टीम को लगभग 18 मैच खेलने का मौका मिलेगा।

इस बदलाव का मकसद है कि टूर्नामेंट को और ज्यादा रोमांचक बनाया जाए और फैंस को ज्यादा मैच देखने को मिलें। साथ ही, इससे खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी को भी ज्यादा मौके मिलेंगे अपनी ताकत दिखाने के लिए।

IPL 2026 Format: दुनिया भर में बढ़ रही लीग क्रिकेट की लोकप्रियता

Mumbai Indians
Mumbai Indians

आजकल सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में अपनी-अपनी क्रिकेट लीग शुरू हो चुकी हैं। जैसे इंग्लैंड में “द हंड्रेड”, ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग, यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20, साउथ अफ्रीका में SA20 और कैरेबियन प्रीमियर लीग। इन लीग्स की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट के कुछ मैचों में रुचि थोड़ी कम होती नजर आ रही है।

इसी कारण अब क्रिकेट बोर्ड्स भी ऐसे टूर्नामेंट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जो उन्हें आर्थिक रूप से फायदा दें। आईपीएल इस मामले में सबसे आगे है। आने वाले समय में ऐसा हो सकता है कि आईपीएल के लिए एक बड़ा विंडो तय किया जाए, ताकि दुनिया भर के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले सकें।

अगर टीमों की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स और Mumbai Indians  सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने 5-5 बार खिताब जीता है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। अभी तक 18 सीजन पूरे हो चुके हैं और 19वां सीजन जारी है।

Also Read: Auqib Nabi के इरफान पठान को लेकर झलके जज्बात, अपने जम्मू और कश्मीर टीम में डेब्यू पर क्रिकेटर हुए इमोशनल