IPL 2025 मेगा ऑक्शन से 24 और 25 नवंबर को होने वाला है। IPL 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। 2025 में IPL 14 मार्च को शुरु होगा वहीं 25 मई को फाइनल खेला जाएगा। 2026 में पहला मुकाबला 15 मार्च को वहीं फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। साल 2027 में 14 मार्च से 30 मई तक IPL खेला जाएगा। साल 2024 में 74 मैच खेले गए थे। IPL 2024 की तरह 2025 में भी 74 मैचेज खेले जाऐंगे। इस बार BCCI ने IPL में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर खास प्रबंध किए है।
BCCI चाहती है की सभी फुल मेंबर देश के क्रिकेट बोर्ड पहले ही आगामी IPL सीजन के लिए अपने खिलाड़ियों की उपलब्धता पर विचार दे। आने वाली सीजन में हमें IPL और PSL के बीच क्लैश होता हुआ दिख सकता है। फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी होनी है। जिस वजह से PSL मार्च में खेला जाएगा। ऐसे में हमें IPL और PSL के बीच भिड़ंत होता हुआ दिख सकता है। देश दुनिया के सभी बड़े खिलाड़ी और कोच IPL का हिस्सा होंगे।
24 और 25 नवंबर को IPL का मेगा ऑक्शन होना है। ऐसे में सबकी नजरें IPL टीमों पर टिकी है। पंजाब किंग्स की टीम के पास सबसे बड़ा पर्स यानी 110 करोड़ रुपये है। 574 खिलाड़ियों पर इस बार ऑक्शन में बोली लगेगी।