IPL 2019: जसप्रीत बुमराह पहले ही मैच में हुए चोटिल,विश्वकप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

By Team Desk

Published on:

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। दरअसल हुआ कुछ यूं कि पहली पारी की अंतिम गेंद पर गेंदबाजी करने के बाद जसप्रीत बुमराह अपनी टीम के लिए रन को बचाने की कोशिश की।

इस दौरान उनके कंधे पर चोट लग गई जिसके बाद मुंबई इंडियन्स के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। जो काफी दर्द में लग रहे थे। अंत में पारी का पीछा करते हुए भी जसप्रीत बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतरे। इससे उनकी चोट की गंभीरता का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर रिषभ पंत के शाट को रोकने के प्रयास में उन्हें चोट लगी जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बांया कंधा पकड़कर दर्द से कराहते हुए भी देखा गया।

पंत ने बुमराह की तरफ शाट खेला जिसे उन्होंने बेहद शानदार तरीके से रोका तो लेकिन इस दौरान उनका हाथ पिच पर लगा जिसकी वजह से उनके कंधे पर चोट लग गई। वहीं ब्रिटेन में करीब दो महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप में बुमराह को भारत के लिए काफी जरूरी माना जा रहा है।

बता दें कि विश्वकप से पहले भारतीय क्रिके टीम के लिए खिलाडिय़ों को फिट रखना एक चुनौती है। क्योंकि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों पर शारीरिक भार तो नहीं पड़ेगा लेकिन उन्हें चोट से बचाना काफी ज्यादा मुश्किल काम है क्योंकि चोट तो कभी भी कैसे भी लग सकती है।

रविवार को हुए मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में दिल्ली ने 214 लक्ष्य दिया था। लेकिन मुंबई इंडियन्स 176 रनों पर ही धराशायी हो गई। ऋषभ पंत ने 27 गेंद में 78 रन बनाए।