IPL-11 MI VS KXIP : मुंबई ने टॉस जीता, पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

By Desk Team

Published on:

मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल 11 का 34वां मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

मुंबई को पंजाब के दूसरे घर में मुश्किल चुनौती का सामना करना है। स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई की टीम इस सीजन में पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। दूसरी तरफ पंजाब इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है और खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है। सात मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर वह तीसरे स्थान पर आत्मविश्वास से बनी हुई है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Exit mobile version