IND VS SA T20I: ये टॉप 5 खिलाड़ी आगामी टी20i सीरीज में मचाएंगे धमाल

By Ravi Mishra

Published on:

जहां सभी भारतीय फैंस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए एक्साइटेड है वहीं एक और दमदार सीरीज शुरु होने वाली है। 8 नवंबर से 2024 टी20 विश्व कप के दोनों फाइनलिस्ट एक टी20i सीरीज में भिड़ने वाले है। भारत दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 4 मैचों की एक टी20 सीरीज खेला जाना है। इस सीरीज में भारत के लिए ये 5 खिलाड़ी ट्रंप कार्ड बन सकते है।

वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते है। वरुण ने IPL 2024 में कोलकाता नाइट राडर्स को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वरुण ने 20.94 की औसत से 17 विकेट अपने नाम किए थे। वरुण के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20i सीरीज के लिए शामिल किया गया। बांग्लादेश सीरीज में वरुण ने 3 मैच में 5 विकेट अपने नाम किए थे। साउथ अफ्रीका में वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी करने में मुश्किल जरुर हो सकती है लेकिन वरुण इस चुनौति के लिए तैयार है।

संजू सैमसन

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भी फैंस की निगाहें होंगी। बांग्लादेश के खिलाफ टी20i सीरीज में संजू को मौका दिया गया था। पहले और दूसरे मुकाबले में तो संजू फ्लॉप साबित हुए। लेकिन तीसरे मैच में संजू ने कमाल का शतक जड़ा। अब संजू को भारतीय टीम में कंसिसटेंट मौके मिलने शुरु हो गए है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए संजू से काफी उम्मीदें है।

सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी सभी भारतीय फैंस की नजर रहेगी। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में सूर्या ने 35 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली थी। सूर्यकुमार यादव पर इस टीम को लीड करने के साथ बल्लेबाजी में भी जलवा दिखाने का दारोमदार रहेगा।

अभिषेक शर्मा

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले कुछ समय से रन नहीं बना पा रहे है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में अभिषेक के बल्ले से कुछ खास रन नहीं आए थे। लेकिन अभिषेक अपने खोए फॉर्म को सिर्फ एक अच्छी पारी से पा सकते है। अभिषेक बड़े-बड़े हिट्स लगाने के लिए जाने जाते है। अभिषेक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20i सीरीज में भारत के लिए ‘X-Factor’ साबित हो सकते है।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर है। गेंद हो या बल्ला दोनों के साथ ही हार्दिक का प्रदर्शन शानदार है। बांग्लादेश सीरीज में भी हार्दिक ने अपने कौशल का जौहर दिखाया था। इस भारतीय स्कवाड में हार्दिक उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल है जो इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट खेले हो।

Exit mobile version