IND vs SA: रविवार की शाम Narendra Modi Stadium में माहौल किसी त्योहार जैसा था। चारों तरफ नीली जर्सी में फैन्स, ढोल-नगाड़े और जोरदार नारे। सबको उम्मीद थी कि India एक और जीत दर्ज करेगी। लेकिन मैच खत्म होते-होते हालात पूरी तरह बदल गए। South Africa ने ऐसा खेल दिखाया कि भारत को 76 रन से हार झेलनी पड़ी।
IND vs SA: बीच के ओवरों ने बदला मैच

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी की। शुरुआत में भारतीय गेंदबाज़ों ने दबाव बनाया। Arshdeep Singh और Jasprit Bumrah ने अच्छी लाइन पर गेंद डाली। कुछ विकेट भी जल्दी गिरे, जिससे लगा कि भारत मैच पर पकड़ बना लेगा।

लेकिन इसके बाद मैच का रुख बदल गया। David Miller ने स खेलना शुरू किया। उन्होंने गैप में शॉट लगाए और धीरे-धीरे रन बढ़ाए। उनके साथ Dewald Brevis ने खुलकर बल्लेबाज़ी की। दोनों ने मिलकर स्कोर को तेज़ी से आगे बढ़ाया।
भारतीय स्पिनरों पर भी हमला हुआ। बीच के ओवरों में रन तेजी से आए, और यहीं मैच हाथ से निकलता दिखा। आखिरी ओवरों में Tristan Stubbs ने कुछ बड़े शॉट लगाए, जिससे टीम 187 रन तक पहुंच गई। यह स्कोर बड़ा था, लेकिन नामुमकिन नहीं।
IND vs SA: दबाव में भारतीय बल्लेबाज़ी रही
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Ishan Kishan और Tilak Varma जल्दी आउट हो गए। दोनों ने तेज खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही टाइम पर बैट से नहीं लगी।

इसके बाद Abhishek Sharma और कप्तान Suryakumar Yadav ने पारी संभालने की कोशिश की। कुछ अच्छे शॉट भी लगे, जिससे स्टेडियम में फिर से आवाज गूंजने लगी। लगा कि मैच पलट सकता है।
लेकिन जैसे ही एक साझेदारी बनती दिखी, विकेट गिर गया। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने लगातार दबाव बनाए रखा। रन रेट बढ़ता गया और भारतीय बल्लेबाज़ जल्दबाज़ी में शॉट खेलने लगे।
आखिर में Hardik Pandya और Shivam Dube पर उम्मीद टिकी थी, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था। पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई।
Also read:शिखर धवन ने दूसरी बार लिए सात फेरे, शादी में पहुंचे रोहित शर्मा-सुरेश रैना समेत तमाम स्टार क्रिकेटर






