IND vs NAM: दिल्ली में जीत का जश्न, लेकिन पाकिस्तान से होगा असली टेस्ट

By Anjali Maikhuri

Published on:

IND vs NAM

IND vs NAM: भारत ने दिल्ली में नामीबिया को 93 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। स्कोरबोर्ड पर 209 रन बनाकर सामने वाली टीम को 116 पर रोक दिया । लेकिन इस जीत के बाद भी फैंस के मन में पूरी तसल्ली नहीं दिखी। वजह साफ है आगे पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला है, और वही असली टेस्ट माना जा रहा है।

IND vs NAM: भारत की बड़ी जीत, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी

Ishan Kishan
Ishan Kishan

Ishan Kishan तूफानी अंदाज में बल्लेबाज़ी की, हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंड खेल दिखाया, लेकिन संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने से चूक गए। दूसरी ओर, नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने अपनी गेंदबाज़ी से सबको चौंका दिया। इसलिए ये जीत जितनी बड़ी दिख रही है, उतनी आसान नहीं थी।

IND vs NAM: Ishan और Hardik का धमाका, Sanju फिर निराश

IND vs NAM
IND vs NAM

भारत की शुरुआत तेज रही। Sanju Samson ने सिर्फ 8 गेंदों में 22 रन बनाए और तीन शानदार छक्के लगाए। स्टेडियम में बैठे दर्शक झूम उठे। लेकिन उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। एक आसान शॉट खेलते हुए वो आउट हो गए। उनके खेल में इरादा तो दिखा, लेकिन असर कम रहा।
इसके बाद इशान किशन ने मैच की कमान संभाली। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 61 रन ठोक दिए। पांच छक्के और कई चौके लगाकर उन्होंने नामीबिया के गेंदबाज़ों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। जब भी गेंद थोड़ी छोटी या फुल मिली, इशान ने जोरदार शॉट खेला। उनकी बल्लेबाज़ी में आत्मविश्वास साफ दिखा।

हार्दिक पांड्या ने भी 28 गेंदों में 52 रन बनाए। आखिरी ओवरों में उन्होंने तेजी से रन जोड़े। शिवम दुबे के साथ उनकी साझेदारी ने टीम को 200 के पार पहुंचाया। कुल मिलाकर भारत ने 209 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में उनकी बड़ी जीतों में से एक है।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

हालांकि भारत ने बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन नामीबिया के कप्तान इरास्मस की गेंदबाज़ी चर्चा में रही। उन्होंने 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाज़ों को परेशान किया। उनका गेंद फेंकने का तरीका थोड़ा अलग था। कभी साइड से, कभी क्रीज के पीछे से गेंद डालते थे, जिससे बल्लेबाज़ों को समझने में दिक्कत हुई।

ये प्रदर्शन भारत के लिए एक संकेत भी है। आगे पाकिस्तान के खिलाफ मैच में और भी तेज और चालाक गेंदबाज़ सामने होंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज़ ऐसे बदलावों के लिए तैयार नहीं रहे, तो मुश्किल हो सकती है।

जब नामीबिया बल्लेबाज़ी करने उतरी, तो भारतीय गेंदबाज़ों ने ज्यादा मौका नहीं दिया। वरुण चक्रवर्ती ने सिर्फ 2 ओवर में 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की। नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई।
इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान से ऊपर पहुंच गया है। अब अगले दो मैचों में से एक जीत भी टीम को अगले दौर में पहुंचा देगी।

कुल मिलाकर, ये जीत अच्छी रही, लेकिन पूरी तरह सुकून देने वाली नहीं। असली मुकाबला अभी बाकी है, और सभी की नजरें अब भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी हैं। यही मैच बताएगा कि टीम सच में कितनी तैयार है।

Also Read: World Cup Debut में भी जारी रहा Sanju Samson का flop Show