अगर मुझे RCB में वापस जाने का मौका मिले तो मैं तैयार हूं – ग्लेन मैक्सवेल

By Ravi Mishra

Published on:

RCB की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया। जिसके बाद उन्होंने खुद को IPL के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर कराया। ESPN के शो Around the Wicket में बात करते हुए मैक्सवेल ने RCB की फ्रैंचाइजी की खूब तारीफ की। मैक्सवेल ने कहा

‘मुझे मो बोबट और एंडी फ्लावर का फोन आया और उन्होंने बताया कि उन्होंने मुझे क्यों नहीं रिटेन किया गया। वास्तव में यह बहुत अच्छा था। हमने लगभग 30 मिनट तक बात की। वो क्या उम्मीद कर रहे थे, मैं इससे बहुत खुश था। मैं चाहता हूं कि हर टीम ऐसा करे। इससे रिश्ते बेहतर होंगे। मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी और आरसीबी की यात्रा खत्म हो गई है। मैं RCB के साथ फिर से वापस आना चाहूंगा। यह एक शानदार फ्रेंचाइजी है।’

फिर से RCB में आने की इच्छा जताई

ग्लेन मैक्सवेल ने IPL 2023 में RCB के लिए कई अच्छी पारियां खेली है। IPL 2023 में मैक्सवेल ने 14 मैचों में 400 रन बनाए। IPL 2024 ग्लेन मैक्सवेल के लिए काफी खराब रहा। मैक्सवेल खेले गए 10 मैचों में सिर्फ 52 रन ही बना सके। यही वजह रही की RCB ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया। लेकिन ESPN के साथ इंटरव्यू में मैक्सवेल ने एक बार फिर से RCB के साथ जुड़ने की बात कही है।

फ्रैंचाइजी की जमकर तारीफ की

अपने इस इंटरव्यू के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने RCB फ्रैंचाइजी की जमकर तारीफ की। मैक्सवेल ने कहा की सभी फ्रैंचाइजी को RCB जैसा व्यवहार करना चाहिए। RCB मेरे लिए एक परिवार जैसा। मैनें जितना भी समया बिताया वो यादगार रहा। अगर मुझे वापस RCB से जुड़ने का मौके मिला तो मैं जरूर हिस्सा बनूंगा।

Exit mobile version