ICC Pakistan Conflict: Pakistan ने World Cup 2026 में खेलने की आधिकारिक घोषणा तो कर दी, लेकिन एक फैसले ने पूरे टूर्नामेंट को विवाद में डाल दिया। यह World Cup भारत और श्रीलंका में आयोजित होना है।
सब कुछ सामान्य लग रहा था, जब तक Pakistan ने यह नहीं कहा कि वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगा। यहीं से ICC की मुश्किलें शुरू हो गईं।
भारत-Pakistan का मैच ICC के लिए सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि सबसे बड़ा राजस्व स्रोत माना जाता है। Broadcasting rights, sponsorship और global viewership का बड़ा हिस्सा इसी मैच से आता है।
ICC Pakistan Conflict

इसी वजह से ICC ने Pakistan को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने यह मुकाबला नहीं खेला, तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। क्योंकि इससे ICC को भारी आर्थिक नुकसान और पूरे शेड्यूल में अव्यवस्था पैदा होगी।
Ramiz Raja का वायरल वीडियो: Pakistan Cricket का पैसा और राजनीति

इसी बीच सोशल मीडिया पर Pakistan के पूर्व PCB अध्यक्ष Ramiz Raja का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसने इस विवाद को और भड़का दिया।
इस वीडियो में Ramiz Raja ने खुलकर कहा कि
Pakistan Cricket का लगभग 50% बजट ICC से आता है,
जबकि ICC का करीब 90% रेवेन्यू भारत से जनरेट होता है।
उन्होंने बेहद चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा:
“एक तरह से देखा जाए तो भारत के बिजनेस हाउस Pakistan क्रिकेट को चला रहे हैं। अगर कल भारत सरकार या प्रधानमंत्री ने फंडिंग रोकने को कह दिया, तो PCB पूरी तरह collapse हो सकता है।”
Ramiz Raja ने ICC को भी एक राजनीतिक संस्था बताया।

उनका कहना था कि ICC एशिया और वेस्टर्न ब्लॉक्स में बंटी हुई है, और कई बार यही राजनीति क्रिकेट के फैसलों को प्रभावित करती है।
इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस भी समझने लगे कि Pakistan Cricket सिर्फ खेल नहीं, बल्कि पैसे और राजनीति का खेल भी है।
Also Read: समर्थन की भीख मांगने वाले पाकिस्तान की हुई बेइज्जती, सभी क्रिकेट बोर्ड्स ने एकसाथ मारी लात






