भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले T20I मैच में संजू सैमसन का जलवा देखने को मिला है। संजू ने 47 गेंदों में शतक लगाया। संजू ने पारी में 50 गेंदे खेलते हुए 107 रन बनाए। इसके दौरान उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके भी लगाए। संजू की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर खेलने के बाद 202 रन बनाए। इस पारी के दौरान संजू ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इससे पहले उन्होंने बाग्लादेश के विरुद्ध शतक जड़ा था। संजू लगातार 2 T20I मैच में शतक जड़ने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बने।
For his sublime century in the 1st T20I, Sanju Samson receives the Player of the Match award 👏👏
Scorecard – https://t.co/0NYhIHEpq0#TeamIndia | #SAvIND | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/Y6Xgh0YKXZ
— BCCI (@BCCI) November 8, 2024
अपने इस शतक के साथ ही संजू विदेश में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए है। संजू ने अपने इस पारी के दौरान एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने रिकॉर्ड अपने नाम किया। संजू ने 10 छक्के लगाए और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की। संजू को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए संजू ने कई सारी बातें की।
𝗧𝗵𝗲 𝗗𝘂𝗿𝗯𝗮𝗻 𝗨𝗻𝘀𝘁𝗼𝗽𝗽𝗮𝗯𝗹𝗲𝘀
ft. Sanju Samson, Ravi Bishnoi & Varun Chakaravarthy 👏 👏
WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #SAvIND | @IamSanjuSamson | @chakaravarthy29https://t.co/8gK7izGm3i
— BCCI (@BCCI) November 9, 2024
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कहा की संजू जब 90s में था तब भी चौके, छक्के के बारे में सोच रहा था। यह दिखाता है की संजू टीम के बारे में सोचता है, खुद के बारे में नहीं। संजू ने कहा
‘बहुत सोचूंगा तो भावुक हो जाऊंगा. मैंने इस पल का 10 साल तक इंतजार किया। मैं बहुत खुश, आभारी और धन्य हूं। लेकिन मैं अपने भावनाओं पर काबू रखना चाहूँगा, इस पल में रहना और आनंद लेना चाहूँगा। पिच पर अपने समय का आनंद लिया। अच्छे से खेलना, मेरे करेंट फॉर्म का अधिकतम उपयोग आप कह सकते हैं। हम आक्रामक होने के साथ टीम को खुद से आगे रखने की बात कर रहे हैं।’