धोनी के खिलाफ धोखाधड़ी मामला: हाईकोर्ट ने दिया पेश होने का आदेश

By Anjali Maikhuri

Published on:

लम्बे समय पहले भारत के पूर्व और सबसे महान कप्तानों में एक माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का एक केस सामने आया था जिसमे ये बात सबको पता चली थी की कैसे धोनी के दोस्तों ने उन के साथ धोखा किया धोनी के दोस्तों उनके नाम पर कई क्रिकेट एकेडमी खोली और फिर धोनी ने उनपर इस बात को लेकर धोखाधड़ी का केस किया चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

झारखंड हाईपोर्ट ने व्यापारिक सौदे के मामले में उन्हें नोटिस जारी किया है। धोनी के खिलाफ यह मामला उनके पूर्व साझेदार मिहिर दिवाकर और सौम्या दास ने दर्ज कराया है। हाईकोर्ट ने धोनी को इस मामले में कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष स्पष्ट करने का आदेश दिया है।दिवाकर और दास अर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के निदेशक हैं और उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान के साथ उनके नाम का उपयोग करके क्रिकेट अकादमियां खोलने का समझौता किया था।

धोनी ने दोनों पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाते हुए पांच जनवरी को उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। धोनी ने कहा था कि उन्होंने 2021 में यह समझौता रद्द कर दिया था, इसके बावजूद दोनों उनके नाम का उपयोग करते रहे। धोनी ने 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।रांची के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने धोनी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ संज्ञान लिया था। इसके खिलाफ ही दिवाकर और दास हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

साथी आपको बता दे की एम एस धोनी के फैंस जो हैं लम्बे समय से यह सवाल उनके दिमाक में चल रहा था का क्या धोनी आईपीएल 2025 खेलेंगे तो रिटेंशन की लिस्ट आने के बाद ये बात भी क्लियर हो गयी है की धोनी अगले साल खेलते हुए नज़र आएंगे

Exit mobile version