MS Dhoni इस बड़ी वजह से नहीं लगाते हैं अपने हेलमेट पर तिरंगा, जानकर उड़ जायेंगे होश

By Desk Team

Published on:

भारतीय क्रिकेट टीम के सारे ही खिलाड़ी अपने हेलमेट पर भारत के झंडे का स्टीकर लगाते हैं। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सभी खिलाड़ी अपने हेलमेट पर भारतीय झंडे का स्टीकर लगाते हैं।

इस वजह से हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते हैं MS Dhoni

आप सबने यह तो देखा ही होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni पहले अपने हेलमेट पर तिरंगे का झंडा लगाते थे लेकिन अब उन्होंने अपने हेलमेट से अपने देश के झंडे को निकाल दिया है।

कई बार आपने देखा होगा कि महेंद्र सिंह धोनी विकेट कीपिंग करते समय अपने हेलमेट को उतार देते हैं और कैप लगा लेते हैं। जब वह कैप पहनते हैं तो वह हेलमेट को जमीन पर रख देते हैं। कई बार तो जमीन पर हेलमेट फेंका भी होता है।

ऐसे में तिरंगे का अपमान की वजह से ही महेंद्र सिंह धोनी ने अपने हेलमेट से तिरंगे का हटवा दिया है। यह तो आप सब ही जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी एक क्रिकेटर के साथ-साथ एक आर्मी ऑफिसर भी हैं।

यह तो हम सब ही जानते हैं कि एक आर्मी ऑफिसर अपने देश के झंडे का सम्मान करना बहुत ही अच्छी तरह से जानता है। इसी वजह के चलते MS Dhoni ने अपने हेलमेट से तिरंगे को निकाल दिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी योगदान दिया है ।

उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान भारत के लिए काफी सारे खिताब जिताने में मदद की है। महेंद्र सिंह धोनी आज भी अपने देश के सम्मान के लिए पीछे नहीं हटते हैं।