धोनी ने कुलदीप से कहा- ये आंख बंद करके बॉल रोकेगा, अगली गेंद पर ही हो गया कमाल

By Desk Team

Published on:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके टीम को सीरीज जीताने में महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। धोनी जितने अनुभवी बल्लेबाज हैं उतने ही अच्छे विकेटकीपर हैं।

धोनी के एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि वह क्रिकेट दुनिया के सबसे चालाक विकेटकीपर हैं। 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज शुरू हुई उसका पहला मैच नेपियर में खेला गया। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया। लेकिन इस मैच में भी ऐसा वाकया हुआ जहां पर धोनी का अनुभव और समझदारी दिखाई दी।

न्यूजीलैंड को भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 157 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस मैच में भारतीय टीम के चाइनामैन कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके और मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड जब बल्लेबाजी कर रही थी तो उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर कुछ ऐसा बोल दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। और फैन्स को बहुत पंसद भी आ रहा है।

धोनी ने कुलदीप को ऐसा करने की दी सलाह

न्यूजीलैंड टीम के 9 विकेट गिर गए थे और क्रीज पर ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी थे। उस दौरान कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे और धोनी ने चिल्लाकर यादव से कहा, ये आंख बंद करके बॉल रोकेगा, दूसरा वाला डाल सकता है इसको। महेंद्र सिंह धोनी की यह बात स्टंप माइक में कैद हो गई और यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

https://twitter.com/msdhoni7_fans/status/1087941534186725377

कुलदीप यादव ने जब तक गेंद फेंकी नहीं धोनी यही बता बार-बात बोलते गए। उसके बाद तो जो हुआ उसे देखकर सब हैरान रह गए। ट्रेंट बोल्ट अगली ही गेंद पर स्लिप पर कैच दे बैठे और आउट हो गए। जब बोल्ट का विकेट मिला तो कुलदीप को धोनी ने हाथ दिखाकर बोला, ठीक ऐसा ही रखने का बोल रहा था। बोल्ट के आउट होते ही न्यूजीलैंड की पारी भी खत्म हो गई।

सोशल मीडिया पर यह धोनी का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है और धोनी ने कई बार अपने अनुभव से गेंदबाजों की मदद की है और उन्हें विकेट दिलाई में मदद की है।

लोगों ने धोनी की जमकर तारीफ

1.

2.

3.

4.

https://twitter.com/RoshanKrRai/status/1087964201879068674

5.

6.

https://twitter.com/manyo_rajput/status/1087945014372679681