धोनी पत्नी और बेटी के साथ इस तरह मना रहे हैं छुट्टियां, सोशल मीडिया पर किया वीडियो शेयर

By Desk Team

Published on:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल टीम इंडिया से औैर क्रिकेट से दूर हैं। बोर्ड ने टीम के कई बड़े खिलाडिय़ों को अफ्रीका सीरीज के बाद निडास ट्रॉफी से आराम दिया गया है। महेंद्र सिंह धोनी को भी निडास ट्रॉफी से आराम दिया गया है। धोनी ऐसे में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

धोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दिख रहे हैं। धोनी ने यह वीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक दस लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किए हैं।

इसे पोस्ट करते हुए धोनी ने लिखा, फन टाइम विथ फैमिली… ये वीडियो तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। इसमें धोनी का परिवार अलग अलग मूड्स में दिख रहा है। धोनी अपने डॉग्स के साथ खेल रहे हैं।

निडास ट्रॉफी के बाद आईपीएल का सीजन शुरू हो जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेंगे। इस टीम पर दो साल का प्रतिबंध लगा हुआ था।

वैसे ये पहली बार नहीं है, धोनी इससे पहले भी अपने परिवार या बेटी के वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

इससे पहले एक फुटबॉल मैच के दौरान का एक वीडियो धोनी के फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उस समय उस मैच में धोनी की बेटी जीवा अपने पापा को पानी पिलाते हुए दिखी थीं। इस वीडियो को भी काफी पसंद किया गया था।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Exit mobile version