10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है बिंदास छुट्टियाँ मानते हुए ‘धोनी और साक्षी’ का ये वायरल विडियो !

By Desk Team

Published on:

भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे सितारें है जिन्हे अपनी एक खास छवि के लिए जाना जाता है ओट ये कंट्रोवर्सी से दूर रहना पसंद करते है। आज हम एक ऐसे खिलाड़ी का कुछा ऐसा वीडियो दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आपको भी बहुत अच्छा लगेगा।

उस खिलाड़ी को लेकर लोगों में इतना ज्यादा क्रेज है इस बात का अंदाजा हमें उनके वीडियो पर आए व्यूज को देखकर लग सकता है।हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे सफल कप्तान और विश्व के अच्छे विकेट कीपरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के बारे में। धोनी अभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

उन्हें श्रीलंका में खेले जा रहे निदाहास ट्रॉफी से रेस्ट दिया गया है। ऐसे में वो अपने घर रांची में अपने परिवार और उनके पालतू कुत्तो के संग समय बिता रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है

जिसे देखकर आ अंदाजा लगा सकते हैं कि वो अपने परिवार के साथ कितना एंजोय कर रहे हैं।इस वीडियो में धोनी और उनकी पत्नी के साथ उनकी बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं।

इसके साथ-साथ उनके पालतू कुत्ते भी दिख रहे हैं जिसके साथ धोनी काफी ज्यादा मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करने के साथ धोनी ने लिखा है कि “फन टाइम विद फैमली”।

https://www.instagram.com/p/BgQGYLMnVpF/?taken-by=mahi7781

इस वीडियो में धोनी और उनके परिवार को देखना लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। महज 4 घंटे में इस वीडियो के लगभग 10 लाख लोगों ने देखा है। इसके साथ ही लोगों ने कई सारे कमेंट भी किए हैं।

https://www.instagram.com/p/BWjb9sHni5u/?taken-by=mahi7781

माही की फैन फॉलोविंग के बारे में तो आप जानते ही है सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनके फैंस है। माही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कर रहते है।

https://www.instagram.com/p/BQf1PE9h9Jj/?taken-by=mahi7781

बहुत सी तस्वीरों में वो अपनी बेटी के साथ नजर आये जो उनके फैंस के साथ साथ तमाम लोगों को पसंद आयी है। आपको बता दें की धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Exit mobile version