क्रिकेटर रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का रूपये का जुर्माना

By Team Desk

Published on:

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गये आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई इस मैच में चार विकेट से हार गया था।
धीमी गति में ऑवर फेंकने का आरोप
आईपीएल ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ”मुंबई इंडियन्स पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है।” इसमें कहा गया है, ”ओवर गति से जुड़ा यह टीम का पहला अपराध है इसलिए मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”