‘मेरे रश्के कमर’ गाने पर अनुष्का और विराट का रोमांटिक डांस, सामने आया वीडियो

By Desk Team

Published on:

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली की पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने अपनी शादी के बाद दिल्ली और मुंबई अपने दोस्तों के लिए खास ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

उसमें कई बड़ी हस्तियों ने आकर दोनों को बधाई दी थी। विराट और अनुष्का की रिसेप्शन में जमकर डांस किया था। विराट और अनुष्का की मुबंई रिसेप्शन का एक अनसीन वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी इटली में 11 दिसंबर 2017 में हुई थी और शादी के बाद दोनों ने अपनी शादी की रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में दी थी। उन पार्टी में विराट और अनुष्का ने काफी जमकर डांस किया था।

उनका यह डांस का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि विराट और अनुष्का ‘मेरे रश्के कमर…………’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के कपड़े डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजायन किए थे।

विराट ने अपनी शादी पर सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी तो अनुष्का ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था।

विराट और अनुष्का दोनों अपने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका भी गए थे जिसके बाद विराट वहीं सीरीज के लिए रूक गए और अनुष्का अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मुबंई वापस आ गईं थीं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Exit mobile version