कोहली के बाद अब न्यूजीलैंड पर मिताली की भारतीय महिला टीम ने की ये बड़ी जीत दर्ज

By Desk Team

Published on:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई। भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच में वनडे सीरीज चल रही है। इस वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार यानी 24 जनवरी को खेला गया है। इस मैैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से करारी हार दे दी है।

इस वनडे मैच में भारत ने टॉस जीता था और कप्तान मिताली राज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। और इसके साथ ही मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 192 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया था। न्यूजीलैंड टीम ने भारत को 193 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया।

बता दें कि नेपियर क्रिकेट ग्राउंड में ही मैच खेला गया था जहां पर बुधवार को भारतीय पुरूष टीम और न्यूजीलैंड के बीच में वनडे सीरीज शुरू हुई थी और इस सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता।

और नेपियर के इसी ग्राउंड पर गुरुवार को भारतीय महिला टीम ने मैच खेला और 9 विकेट से जीत हासिल की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच में 3 वनडे मैचों की सीरीज है जिसमें भारत 1-0 से आगे है।

भारतीय महिला टीम की न्यूजीलैंड में यह बड़ी जीत

न्यूजीलैंड महिला टीम को नेपियर वनडे में भारतीय महिला टीम ने 9 विकेट से हरा दिया है। न्यूजीलैंड टीम पर भारतीय महिला टीम की तीसरी 9 विकेट की जीत है। मेजबान पर टीम पर भारतीय महिला टीम की न्यूजीलैंड पर पहली ये बड़ी जीत है। विकटों से देखा लाए तो भारत ने अब तक न्यूजीलैंड में इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं कि थी लेकिन यह मैच जीतने के बाद यह इतिहास भी रच दिया है।

तीसरी बार मिली है न्यूजीलैंड पर 9 विकेट की जीत

न्यूजीलैंड पर भारतीय महिला टीम ने 9 विकेट से तीसरी बार मैच जीता है। साल 2003 में पहली बार भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को औरंगाबाद में खेले गए वनडे मैच में 9 विकेट से हराया था। उसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को साल 2015 में बैंगलोर में खेले गए वनडे मैच में 9 विकेट से हराया था।

सबसे ज्यादा बार मिली है न्यूजीलैंड पर 9 विकेट की जीत

इंग्लैंड और आयरलैंड पर भी भारत ने दो-दो वनडे मैै में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारतीय महिलाओं ने न्यूजीलैंड टीम को पहली बार 9 विकेट से हराया है। भारत ने न्यूजीलैंड से पहले डेनमार्क, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी 9 विकेट से हराया है।

Ind Vs NZ : पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से रौंदा, शिखर ने बनाये 75*

Exit mobile version