आईपीएल से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जानकर हैरान रह जायेंगे आप

By Desk Team

Published on:

आईपीएल के 11वें सीजन में प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है। इस बार टॉप-4 टीमों का फैसला आईपीएल सीजन के आखिरी लीग मैच के बाद हुआ। रविवार को दो मैच हुए और दो टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। रात के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चेन्नई ने हराकर बाहर कर दिया तो दिन के मैच में दिल्ली ने मुंबई को हराकर बाहर कर दिया।

मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत इस सीजन में काफी खराब हुई थी, लेकिन फिर हर बार की तरह मुंबई ने भी जीत की शुरुआत की और प्लेऑफ के दरवाजे तक आ गई। उन्हें बस अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली को हराना था और प्लेऑफ में जाना था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। इस हार के साथ ही आईपीएल 2017 की डिफेंडिंग चैम्पिंयन मुंबई इंडियंस इस सीजन से बाहर हो गई।

वैसे इस साल का आईपीएल मैच भी काफी रोचक रहा हैं। जब से आईपीएल शुरू हुआ हैं तब से ही भारतियों में इसे लेकर दीवानगी बनी हुई हैं।जब भी कोई मैच टीवी पर आता हैं तो सभी उसके सामने घंटो बिना हिले ढुले बैठे रहते हैं।

आईपीएल में हर व्यक्ति की अपनी अलग फेवरेट टीम होती हैं। ये काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करता हैं कि आप किस राज्य या शहर से हैं। यदि आपके राज्य या शहर की टीम नहीं भी हैं तो आप प्लेयर्स के हिसाब से अपनी फेवरेट टीम बना लेते हैं।

वैसे यदि आप में से कोई मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा फैन हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी हैं। इस आईपीएल सीजन की बात करे तो मुंबई इंडियंस का सफ़र अब समाप्त हो चुका हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अम्बानी की हैं। इस वजह से भी इस टीम पर कई लोगों की नजरें टिकी हुई थी। खासकर कि जब नीता अंबानी टीम को सपोर्ट करने आती थी तो उन्हें देख कई दुसरे लोग भी मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने लगते थे।

पिछले साल का आईपीएल मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस इस साल चाहे प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हो लेकिन इनके फेंस को निराश होने की आवश्यकता नहीं हैं। आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी हैं। दरअसल यदि आप मुंबई इंडियंस के पिछले सारे रिकार्ड्स पर एक नज़र डालेंगे तो पाएंगे कि पिछले दस सालों मे यानी साल 2008 से 2018 तक मुंबई इंडियंस 8 बार प्लेऑफ में पहुँच चुकी हैं। इनमे से ये 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी हैं। गौर करने वाली बात ये हैं कि 2016 में ये पांचवे स्थान पर थी लेकिन 2017 में फाइनल जीत गई थी।ठीक ऐसे ही इस साल 2018 में ये फिर से पांचवे स्थान पर आई हैं जिसका मतलब अगले साल आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस पक्का फाइनल जीत सकती हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Exit mobile version