Cooper Connolly ने लगाई पंजाब किंग्स की नईया पार, जानें क्या थी इस अस्ट्रेलियन प्लेयर की प्लानिंग?

By rishabhpandey

Published on:

Cooper Connolly Run Chase

Cooper Connolly Run Chase: आईपीएल 2026 का चौथा मैच जो कि गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था, ये कई मायनों में चर्चा का विषय बना रहा. क्योकि जहां एक तरफ गुजरात की टीम को बॉलिंग में दम खम दिखाने के लिए सराहा गया, तो वहीं पंजाब की बैटिंग कोलेप्स पर भी सवाल खड़े हुए. लेकिन इस मैच में जिस प्लेयर पर सबकी निगाहें रही वो थे कूपर कोनोली. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों, तो चलिए हम आपको बतातें हैं.

Cooper Connolly Run Chase: नही मिली थी कूपर कोनोली को टीम में जगह

Cooper Connolly Run Chase
Cooper Connolly Run Chase (Source: Social Media)

दरअसल कूपर कोनोली पहले पंजाब की टीम में खेलने वाले नहीं थे. उनकी जगह जॉश इंग्लिश को टीम में जगह दी गई थी, लेकिन उनकी काल्फ इंजरी की वजह से टीम में कूपर को जगह मिली और इस मौके का कूपर ने भरपूर फायदा उठाया. पंजाब का हाल श्रेयस अय्यर के आउट होने तक बिल्कुल ठीक था, लेकिन उनके हाथ पर चोट लगने के बाद वो ज्यादा देर मैदान पर टीक नहीं पाए और आउट होकर पैवेलियन लौट गए.

Cooper Connolly Run Chase: कूपर कोनोली बनें टीम के संकटमोचक

Cooper Connolly Run Chase
Cooper Connolly Run Chase (Source: Social Media)

ऐसे में अय्यर के आउट होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम लड़खड़ा गई और अगले दो ओवर में ही टीम के 3 विकेट गिर गए, लेकिन अपना आईपीएल में पहला मैच खेल रहे कूपर कोनोली ने अकेले लड़ते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई.

मैच के बाद श्रेयस ने भी कोनोली की तारीफ की थी और कहा था कि, ‘कूपर की मानसिकता बहुत अच्छी है और उम्मीद है कि वह अपना फॉर्म जारी रखेंगे. मैंने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते देखा है, उनके द्वारा लगाए गए कुछ शॉट देखने में अद्भुत थे, खासकर राशिद खान के खिलाफ लगाया गया वह शॉट, वो देखने में मजा आ गया. जब एक साथ कुछ विकेट्स गिरे तो मैं थोड़ा दवाब महसूस कर रहा था, लेकिन कूपर ने संयम रखते हुए खेला और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए.’

Cooper Connolly Run Chase: अगले मैच में पंजाब की क्या होगी प्लानिंग?

Cooper Connolly Run Chase
Cooper Connolly Run Chase (Source: Social Media)

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए श्रेयस ने कहा, ‘गेंदबाजी के दौरान हमें तीसरे ओवर में अर्शदीप से पता चला कि विकेट स्लो हो रही इस वजह से हमने प्लान बनाया कि स्लोवर गेंदों का इस्तेमाल करेंगे.’ अब पंजाब किंग्स का अगला मैच 3 अप्रैल को सीएसके के साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या कूपर फिर पंजाब की नईया पार कराएंगे, या पंजाब की टीम अगले मैच में भी ढह जाएगी.

Read More: IPL 2026 शुरू होते ही ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत, होटल रूम में मिली लाश को देख मचा हड़कंप